Skip to main content

अतिरिक्त जिला कलक्टर आज रहे कल्याणपुर दौरे पर,ग्राम पंचायत सरवड़ी का किया औचक निरीक्षण

डेस्क न्यूज

ग्राम स्तरीय जनसुनवाई और पेयजल समीक्षा बैठक में लिया भाग

अवैध जल कनेक्शन पर सख्त कार्रवाई कर पेयजल समस्या का करें त्वरित निस्तारण - राजेंद्र सिंह चांदावत

बालोतरा@डीपी न्यूज मीडिया। अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह चांदावत गुरुवार को कल्याणपुर के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत सरवड़ी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।
अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह चांदावत ने निरीक्षण दौरान रिकार्ड की जांच की तथा आमजन से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सभी कक्षों का निरीक्षण करते हुए परिसर में नियमित साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप ई फाइलिंग को कार्यशेली में लाने के निर्देश दिए।इसी क्रम में माह के प्रथम गुरुवार को कल्याणपुर पंचायत समिति सभागार में ग्राम स्तरीय जनसुनवाई और पेयजल समीक्षा बैठक अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह चांदावत की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
इस दौरान पचपदरा विधायक डॉ अरुण चौधरी, कल्याणपुर तहसीलदार ओम अमृत, विकास अधिकारी, प्रधान एवं समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह चांदावत ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने अधीनस्थ समस्त कार्यालय में कार्मिक कार्यालय समय में निर्धारित समय पर उपस्थित हो सुनिश्चित करें। उन्होंने आमजन को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की पेयजल संबंधित समस्या का त्वरित निस्तारण करें एवं अवैध कनेक्शनों को काटते हुए कानूनी कार्यवाही करें ताकि आमजन को राहत मिल सके।पचपदरा विधायक डॉ अरुण चौधरी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह चांदावत ने जनसुनवाई करते हुए अधिकारियों को आमजन की समस्याओं की त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए निर्देश दिए।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व प्रधान के घर पहुंचे सांसद बेनीवाल,शोक व्यक्त किया

मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम  भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय  भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...

मोतीसरा में सुशासन पखवाड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन,भायल रहे मुख्य अतिथि

मोतीसरा(सिवाना) राजस्थान सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे सुशासन पखवाड़ा के तहत मंगलवार को मोतीसरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हमीरसिंह भायल, कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीशसिंह राजपुरोहित ने की, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुई। अपने संबोधन में विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि सुशासन पखवाड़ा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित समाधान के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और योजनाओं से जुड़ी...

नायब तहसीलदार कंवर ने मोतीसरा SIP सर्वे का किया निरीक्षण

मोतीसरा क्षेत्र के भाग संख्या 224 और 225 का नायब तहसीलदार नीलम कंवर ने निरीक्षण कर बीएलओ तिलोकाराम को शत प्रतिशत प्रगति करने के निर्देश दिए । वही इस अवसर गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में मतदाताओं को जागरूक किया और कहा जिनके मोबाइल लिंक है वो ऑनलाइन भी कर सकते है । इस अवसर पर मतदाता निर्मल कुमार, बदकि देवी,गणपत सैन,रमेश कुमार सरगरा अध्यापक सहित मौजूद थे।