धारणा .राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धारणा में समाजोपयोगी उत्पादन कार्य शिविर के चौथे दिन कई तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित हुई और उनका परिणाम भी हाथों हाथ आ गया,जिससे बच्चों में कोतूहल और जिज्ञासा के साथ में सारी गतिविधियां सकारात्मक तथा बेहद रोचक बनी रही।बालकों में कुछ नया सीखने,नवनिर्माण करने तथा अपने हुन्रर को आजमाने के लिए यह सही वक्त है,जब उनकी प्रतिभाओं को तराशने का अवसर दिया जाता है।प्रधानाचार्य चंपालाल जीनगर के मार्गदर्शन में इस शिविर के प्रभारी मोटा राम पंवार ने विभिन्न गतिविधियों को संचालित करने हेतु उत्तम व्यवस्था बनाए रखी,जिसमें शारीरिक शिक्षक लक्ष्मण सिंह राठौड़ तथा वरिष्ठ अध्यापक ओमप्रकाश विश्नोई, ओमप्रकाश डारा सहित कई स्टाफ साथियों ने सहयोग प्रदान किया।छात्र-छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता,अंत्याक्षरी, क्विज,स्वच्छता कार्यक्रम,कक्षा कक्ष की सजावट,पेड़ पौधों की सुरक्षा, सहित मेहंदी प्रतियोगिता तथा पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लेते हुए रोजमर्रा की भांति निबंध और कविता पाठ में हिस्सा लेकर अपने अपने भाग्य को आजमाया और प्रतिस्पर्धा के अंतिम समय तक इस कार्यक्रम में समान रूप से...
डीपी न्यूज मीडिया (ऑनलाइन समाचार) हम अपराध, दुर्घटना, शिक्षा, संस्कृति और विरासत की खबरें प्रदान करते हैं। हमारे पास समाचार पोर्टल एक मंच है, जो मुख्य रूप से वेब-आधारित है, जो चयनित प्रामाणिक स्रोतों से तथ्य एकत्र करता है। यह विशिष्ट व्यक्तियों को लक्षित करता है और उनके दृष्टिकोण में सहायता के लिए विश्वसनीय और वैध जानकारी प्रदान करके ग्राहकों को प्राप्त करने का काम करता है