Skip to main content

बालिका छात्रावास हेतु मेघवाल समाज हुआ लामबंद

DP NEWS MEDIA

बाडमेर/कल्याणपुर◆◆मेघ.शिक्षा एवम् विकास संस्थान कल्याणपुर(बाड़मेर)बालिका छात्रावास शिलान्यास एवं भामाशाह सम्मान समारोह दिनांक 2 जनवरी 2022 रविवार स्थल कल्याणपुर में भव्य समारोह रखकर, 
बाबा साहेब की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर आगन्तुक मेहमानों व जनप्रतिनिधियों का सम्मान भी किया गया,जो एतिहासिक मिसाल बन गया!उत्तम आश्रम जोधपुर से सुख देव जी महाराज,आत्मानंद जी जालमपुरा खंडप के महाराज,अमृत राम जी महाराज रणजीत आश्रम बालोतरा,कई संत महात्माओं का सान्निध्य प्राप्त था!कई विभागों के कर्मचारियों व अधिकारियों सहित कई गणमान्य नागरिक तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित थे!श्री उम्मेदसिंह अराबा प्रधान पं.समिति कल्याणपुर ने अपने उद्बोधन में बताया कि शिक्षा से मनुष्य का सर्वागीण विकास होता है!माननीय सुनिल के पंवार अति.पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण ने बालिका शिक्षा को महत्त्वपूर्ण बताया और कहा कि संगठन में और भी मजबूती लाने के साझा प्रयास ही ऐसे अंजाम और आयोजन विकास का सफर तय करते हैं!किसी भी विकासात्मक कार्य के लिये धन से ज्यादा मन और सकारात्मक सोच ही कथनी और करनी के फासले को कम करती है,यह बात सिवाना उपखंड अधिकारी महोदया कुसुमलता चौहान ने कही!भामाशाहों के अथक प्रयास और सहयोग से धन की वर्षा होते,नारी शक्ति का मनोबल बढता देख मंच पर विराजित प्रियंका जी मेघवाल व अन्य नारी शक्ति भी प्रसन्नचित्त मुद्रा में फूली नहीं समाई!20 वर्ष से लगातार एक ही परिवार से आसीन दौला रामजी कुआ सरपंच कल्याणपुर ने नटवरसिंह राव द्वारा जमीन के आवंटन व कॉलेज खुलवाने पर, मदन लाल प्रजापत विधायक पचपदरा,प्रधान साहब कल्याणपुर तथा हर जाति वर्ग समाज को विभिन्न कार्यों के लिये जमीन मुहैया करवाने व शानदार लाखों रुपयों की घोषणाऐं करने पर अपने उद्बोधन में धन्यवाद दिया!माननीय सुनिल के. पंवार,अति.पु.अधीक्षक,नितेशजी आर्य,भरत जी पांचल,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,सहित कई अधिकारी व राजनेता मंच को सुशोभित कर रहे थे!गोपा राम जी मेघवाल पूर्व विधायक व पूर्व अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने बाबा साहेब के कारवां और विचारों को आगे बढाते हुए रचनात्मक कार्यों को अंजाम देते हुए कहा कि जो कुछ इस देश को देन है,वह सब बाबा साहेब की बदौलत है,बीच बीच में 70 साल के कांग्रेस के कार्यकाल व गहलोत सरकार की सराहना भी की!बाल विवाह,दहेज प्रथा जैसी कुप्रथाओं के खात्मे के लिये तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने को कहा!चुटकीले अंदाज में 90 मिनट के भाषण में युवाओं और बुजुर्गों के बीच सामंजस्य बिठाने की बातों को बार बार दोहराया!रूपा राम जी धनदे ने समाज में एकता,संगठन व शिक्षा में अव्वल रहने के गुर बताते हुए बाबा साहेब के कारवां को आगे बढाने की बात कही!भोमा रामजी बोस,भीमा रामजी देवपाल,गणेशा राम जी बुनकर समदड़ी,भगारामजी देवपाल जैसे दर्जनों महानुभावों ने व्यवस्था में शानदार भूमिका ही नहीं बल्कि भामाशाहों की सूची में भी अग्रणी पंक्ति में अपना नाम दर्ज करवाकर एक इतिहास रचा! *एक बालिका पढेगी और सात पीढी तरेगी* की बात को चरितार्थ तो तब हुई जब भामाशाहों सहित जनप्रतिनिधियों की घोषणाओं का सिलसिला करोड़ रुपयों के पार चलता दिखा!बाड़मेर जिले की शान दिखाते नौजवान,बुजुर्ग,महिलाओं ने इस मेले जैसे माहौल में नववर्ष की खुशियों की सौगात समझ बेटियों को उच्च शिक्षा हेतु पढने का संकल्प लिया और "दुल्हन ही दहेज है"नारे पर पांडाल में हाथ खड़े कर भावी पीढी को शिक्षित और संस्कारित करने का वादा किया!भामाशाहों के मनोबल की वाहवाही सिवाना,बालोतरा,सिणधरी,बायतु,बाड़मेर,जालोर,पाली,जोधपुर,जैसलमेर,जयपुर जैसे शहरों से बाहर और अन्य प्रान्तों तक सुनने को मिली,जिसे एक तरह का सामाजिक कार्यक्रम व भव्य स्नेह मिलन कार्यक्रम कहा जा सकता है!किसने कितना दिया?कौन आज का सिरमौर बना,उक्त बातों पर मंथन कई दिनों तक लोगों की जुबान पर रहेगा और कल्याणपुर में भव्य बालिका छात्रावास का स्वप्न जल्द पूर्ण होने की आशा जगी,जो सैकड़ों की भीड़ और हर राहगीर की बात का हिस्सा था!भोजन,चाय,टेन्ट,फोटोग्राफी,माईक व्यवस्था,साफा,माला,शॉल,तस्वीरें,सब भामाशाहों की दरियादिली थी!सचिव ने प्रतिवेदन तो,अध्यक्ष और कमेटी के सदस्यों ने आभार व्यक्त किया! *कुछ किये बिना जय साकार नहीं होती,और कोशिश करने वालों की हार नहीं होती!* बगदा राम बोस,सालगरामजी परिहार,माना रामजी परिहार,गोविन्द मेघवाल,भीमारामजी मुरडिया,जैसाराम धीरा,छगन लाल सोलंकी,केशा राम जी परमार,उदा राम केश्वर,मोटा राम पंवार,मदन लाल बामणिया,भीमा राम बारूपाल,लूणा राम पादरू ने भी शिक्षा की अलख जगाने ुर यहां के कार्यकर्ताओं की भूरि-भूरी प्रशंसा की!
मास्टर मोटा राम पंवार,पनावड़ा
(राजस्थान मेघवाल परिषद सोशल मीडिया प्रभारी प्रदेश)

Comments

  1. बहुत ही शानदार कार्यक्रम,अति सुन्दर खबर...

    ReplyDelete
  2. *Circle*
    *कोडेचा ने किया वृक्षारोपण कार्यक्रम रानी गांव*
    https://circle.page/post/10205832?utm_source=an&person=601869

    *बाड़मेर* जिले की पल पल की अपडेट्स पाने के लिए अभी डाऊनलोड करें सर्कल : लोकल अपडेट्स के लिए भारतीय एप
    100% मुफ़्त
    100% भारतीय ऐप 🇮🇳 ✅
    https://circleapp.page.link/LA6hm7ZNoNVXdoK87

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

पूर्व प्रधान के घर पहुंचे सांसद बेनीवाल,शोक व्यक्त किया

मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम  भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय  भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...

मोतीसरा में सुशासन पखवाड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन,भायल रहे मुख्य अतिथि

मोतीसरा(सिवाना) राजस्थान सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे सुशासन पखवाड़ा के तहत मंगलवार को मोतीसरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हमीरसिंह भायल, कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीशसिंह राजपुरोहित ने की, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुई। अपने संबोधन में विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि सुशासन पखवाड़ा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित समाधान के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और योजनाओं से जुड़ी...

नायब तहसीलदार कंवर ने मोतीसरा SIP सर्वे का किया निरीक्षण

मोतीसरा क्षेत्र के भाग संख्या 224 और 225 का नायब तहसीलदार नीलम कंवर ने निरीक्षण कर बीएलओ तिलोकाराम को शत प्रतिशत प्रगति करने के निर्देश दिए । वही इस अवसर गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में मतदाताओं को जागरूक किया और कहा जिनके मोबाइल लिंक है वो ऑनलाइन भी कर सकते है । इस अवसर पर मतदाता निर्मल कुमार, बदकि देवी,गणपत सैन,रमेश कुमार सरगरा अध्यापक सहित मौजूद थे।

भाग संख्या 225 का SIR कार्य पूर्ण

    मोतीसरा :  राष्ट्रीय कार्य मतदाता सूची गहन निरीक्षण के तहत 938 मतदाताओं के घर घर तक पहुंचकर बीएलओ मदनलाल मेघवाल और स्वयंसे वक (पंचायत शिक्षक) तगाराम ने 11 दिन पूर्व लक्ष्य किया कर भाग संख्या का शत प्रतिशत कार्य करने पर पीईईओ रामलाल पंवार ने प्रशंसा कर शाबाशी दी। कार्य के दौरान बीएलओ हुए बीमार तो (पंचायत शिक्षक) तगाराम ने निरंतर निभाई बैखुबी भूमिका । वहीं भाग संख्या के जागरूक मतदाताओं ने पूर्ण सहयोग देने पर बीएलओ मदनलाल बामणिया ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।

ग्रामीणों ने किया विधायक भायल का अभिनंदन

  मोतीसरा : मुख्यमंत्री जल स्वाबलंबन योजना में मोतीसरा क्षेत्र में विभिन्न विभागों के माध्यम से करवाए गए विकास कार्यों एवं वर्तमान ग्राम पंचायत मोतीसरा में बड़ी परियोजना कार्य एमजेएसए के तहत चारों गांवों मोतीसरा रोजियो की ढाणी जूनाखेड़ा डाबली में स्वीकृत करवाने पर ग्राम पंचायत वासियों ने अभिनंदन समारोह रविवार के दिन रखा गया । ग्रामीणों ने विधायक हमीर सिंह भायल का ढोल और पुष्प वर्षा से गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि भायल की अध्यक्षता में हुआ । स्वागत भाषण प्रशासक फतेह सिंह डाबली द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान हमीर सिंह भायल ने समस्त ग्रामीणों की प्रशंसा की गई और कहा कि ऐसे ही भाईचारा और एकता बनाए रखे। हमीर सिंह भायल ने अपने उद्बोधन में कहा कि राज्य और केंद्र सरकार हमेशा आमजन के लिए सेवा में तैयार है। भायल ने बीच बीच में अपने उद्बोधन में ठहाके से ग्रामीणों को हंसने को मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में माताओं बहनों सहित एक हजार से अधिक ग्रामीण उपस्थित रहे। विधायक भायल ने ग्रामीणों को जन कल्याणकारी योजना व स्वच्छता के बारे बल दिय...

पूर्व प्रधान का अपने पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार,सैकड़ों ने की शव यात्रा में शिरकत

पूर्व प्रधान, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मालाराम भील का निधन, बीमारी के चलते पिछले कई दिनों से थे उपचाराधीन,जोधपुर के एम्स अस्पताल में ली अंतिम सांस। शनिवार के दिन प्रधान भील का हुआ अंतिम संस्कार जिसमें सैकड़ों ग्रामीण और जन प्रतिनिधिगण मौजूद रहे। इस दौरान सिवाना प्रधान मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व प्रधान ओमाराम मेघवाल,प्रशासक फतेह सिंह डाबली,मायलावास प्रशासक अशोक सिंह राजपुरोहित, कांग्रेस के पूर्व प्रधान मालाराम भील के दाह संस्कार के समय ग्राम पंचायत मोतीसरा के समस्त छतीस कौमी  ग्रामीण  एंव कांग्रेस पार्टी के पंचायत समिति सिवाना  पूर्व ब्लाक अध्यक्ष खीमाराम मेगवाल, भागवा  प्रशासक (सरपंच) भीखाराम भील सांवलाराम भील गुंगरोट,पारस सोलंकी, सेवानिवृत्त थानाधिकारी देवाराम चौधरी,सेवानिवृत्त Aen चम्पा लाल बामणिया ग्राम पंचायत मोतीसरा के विकास अधिकारी नरपत सिंह देवडा,उपसरपंच प्रतिनिधि जोधाराम चौधरी (तरक) एलडीसी रूपाराम मेगवाल सुरक्षा गार्ड जबराराम भील ई मित्र संचालक निर्मल कुमार पूर्व सरपंच पोलाराम बग पूर्व सरपंच गिरधारी लाल सोलंकी  भगा राम भील चेलाराम ...

नई चेतना 4.0 के तहत राष्ट्रीय समानता जेंडर अभियान आयोजित।

सिवाना . क्षेत्र के मवड़ी   राजीविका कलस्टर  मातृशक्ति राजीविका की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी ने शिरकत की, कार्यक्रम की अध्यक्षता शैतान सिंह डाबली पूर्व सरपंच ने मां भवानी को दीप प्रज्वलित कर शुरू किया । राजीविका प्रार्थना का गायन किया गया। इस अवसर पर शैतान सिंह डाबली ने राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे महिला सशक्तिकरण हेतु अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि महिला आत्मनिर्भर बन कर अब आगे बढ़ रही है। राजीविका महिलाओं को अपने घर के उत्पाद मार्केट में बेचकर मुनाफा कमा सकते है। देशी उत्पाद बनकर महिला अपनी पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बन सकती है। वही पुलिस थाने से ओम प्रकाश मीना ने बताया कि महिलाओं के लिए सुरक्षा हेतु पुलिस सदा तत्पर है। वही सुरक्षा सखि बनाए जाने की बात की। सामाजिक जीवन में अपनो से मेल मिलाप रखे,महिलाओं उत्पीड़न होने पर तुरंत नजदीकी थाना या सुरक्षा सखि से संपर्क करे ।  कृषि उपकरण में  महिलाओं अपनी खेती राजीविका ट्रैक्टर से भी किफायती दाम में कर सकती है। साथ ही सिवाना ब्लॉक परियोजना अधिकारी दयाराम मीणा ने ...

बारिश और सर्द हवाओं से जन जीवन प्रभावित,सर्दी बढ़ी

मोतीसरा  : आस पास क्षेत्र में मावठ और सर्द हवाओं से बढ़ी सर्दी,बारिश और धुंध कोहरे से जनजीवन हुआ प्रभावित, तापमान में हुई गिरावट। आमजन घरों में दुबके रहे देर तक चूल्हों और आग के पास बैठते नजर आए। सर्दी से आमजन में दिनचर्या में हुआ बदलाव। 

महासंघ जिला शाखा ब्यावर की बैठक आयोजित

  ब्यावर : अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ जिला शाखा ब्यावर की बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष जवरीलाल प्रजापत की अध्यक्षता में पटवार विश्रांति भवन ब्यावर में किया गया।। बैठक में सर्वसम्मति से निम्न बिंदुओं पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किए गए।  1 - महासंघ द्वारा 12 जनवरी 2026 को राजधानी जयपुर में आयोजित की जाने वाली महारैली की पूर्व तैयारों पर चर्चा कर घटक दलों को जिम्मेदारी दी गई।  2 - राजस्थान पटवार संघ जिला शाखा ब्यावर द्वारा प्रस्ताव पारित रखा गया कि पटवार संघ द्वारा तहसीलदार पद पर मंत्रालयी कर्मचारियों की हो रही है पदोन्नति को कोटा निर्धारण करवाने हेतु लंबे समय से प्रयास किया जा रहे हैं लेकिन उक्त मांग को लेकर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है इसके संदर्भ में प्रस्ताव लिया गया कि अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त महासंघ के मांग पत्र में उक्त मांग को शामिल करते हुए की जाएगी।   3 - महासंघ के प्रत्येक घटक दल के प्रतिनिधियों को उक्त महारैली में शत-प्रतिशत उपस्थिति देने का प्रस्ताव पारित किया गया।               आज...

पुलिस जवानों को किया सम्मानित।

पुलिस अधीक्षक ने किया “ कॉन्स्टेबल ऑफ द मंथ  का सम्मान। बालोतरा : पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा  रमेश आईपीएस ने बताया कि* जिले में बालोतरा पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण, मादक पदार्थ तस्करी, साइबर अपराध एवं संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध की गई निरंतर, प्रभावी एवं साहसिक कार्यवाहियों में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले कुल 08 पुलिस कांस्टेबल  मोहनलाल, धर्मेन्द्रसिंह, सुखदेव, देवाराम, रेंवतसिंह, कालूराम, शेम्भूराम एवं मिश्रेखां को “कॉन्स्टेबल ऑफ द मंथ” प्रमाण प़त्र देकर सम्मानित किया गया।