Skip to main content

Posts

नव संवत्सर पर्व मनाया, कार्यक्रम आयोजित हुए

आज का दिन हम सबके लिए शुभ घर - घर दीपक जलाएं एवं मिठाई बनाएं - व्यास मोकलसर - कस्बे के नेशनल हाईवे 325 पर स्थित भगवान पार्श्वनाथ आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक मोकलसर के तत्वाधान में आज चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर हिंदू नववर्ष 2083 प्रारंभ होने के उपलक्ष्य नवसंवत्सर पर्व मनाया गया। प्रधानाचार्य नरेन्द्र व्यास ने संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन हम सबके लिए शुभ है इस दिन को सभी दीपावली पर्व की तरह मनाते हुए घर - घर दीपक जलाएं एवं मिठाई बनवाए साथ ही भगवान श्री राम का स्मरण करे। इस दौरान प्रधानाचार्य नरेंद्र व्यास के निर्देशन में आचार्य ,आचार्या एवं भैया बहिनों द्वारा मोकलसर कस्बे में स्थित मुख्य बाजार एवं सी रोड़ पर रंगोली बनाकर एवं तिलक चावल लगाकर आवा जाहि कर रहे राहगीरों को हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दी एवं ली गई। साथ ही भारतीय हिंदू नव वर्ष पर उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य चैनाराम माली, चैनाराम बामणिया, गोदाराम, सूर्यप्रताप सिंह बालावत, विरका राम, पंकज सिंह, मंगलाराम, जगदीश कुमार, कांतिलाल, मीठालाल, आचार्या शिल्पा राठौड़, खुशबू बालावत, रवीना पा...

दो दिवसीय आवासीय कार्यशाला आयोजित

Breaking Newsवसुन्धरा सेवा समिति कल्याणपुर की ओर से भूमि अधिकार, सामाजिक सुरक्षा व सामाजिक न्याय विषय पर ा का समापन सरोज सदन नागाणा रोड कल्याणपुर में किया गया। कार्यशाला की शुरुआत संस्था सचिव पी आर बारूपाल द्वारा की गई जिसमें संस्था का परिचय आज तक किए गए विकासात्मक कार्यों को लेकर अपनी बात रखी इसके बाद विभिन्न विभागों से आए हुए अधिकारियों कर्मचारियो का संस्था की ओर से स्वागत किया गया। संस्था सचिव बारूपाल ने बताया कि इस बैठक का उद्देश्य शोषित पिछडे, घुमंतु अर्ध घुमंतु ,दलित,महिला आदि को सरकार की कल्याणकारी योजनाओ तथा भूमि अधिकार, सामाजिक सुरक्षा व सामाजिक न्याय विषय का लाभ किस प्रकार से मिल सके तथा उनमें आने वाली दस्तावेजों से संबंधित कमियों को कैसे दूर किया जा सके इसको लेकर अपनी बात रखी। शिक्षा विभाग से संबंधित योजनाओं के बारे में , स्वच्छ भारत मिशन ने स्वच्छता के बारे में, कृषि विभाग से संबंधित विभिन्न प्रकार की योजनाएं जो वर्तमान में चल रही है उसको लेकर जानकारी दी ।इस बैठक में सेवानिवृत्त तहसीलदार पारस मल राठौड़, RI मगाराम ने म्यूटेशन, जमाबंदी, हक त्याग, गिरदावरी आदि के बारे मे...

बालोतरा पुलिस का“अपना गांव, अपनी जिम्मेदारी” का शुभारंभ किटनोद गांव से।

#Balotra: बालोतरा पुलिस की अभिनव पहल। पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा  रमेश आईपीएस ने बताया कि बालोतरा पुलिस द्वारा सामाजिक सहभागिता को सुदृढ़ करने एवं ग्राम स्तर पर प्रभावी जनसंवाद स्थापित करने के उद्देश्य से प्रारंभ किए गए जनसंपर्क अभियान “ अपना गांव, अपनी जिम्मेदारी ” का शुरूआत आज मंगलवार को किटनोद गांव से किया गया। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्यक्ष संवाद के माध्यम से नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों की पालना, नवीन आपराधिक कानूनों की जानकारी तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति व्यापक जागरूकता उत्पन्न करना है। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने गांव में पहुंचकर आमजन, युवाओं एवं विद्यार्थियों से सीधे संवाद स्थापित किया। अभियान के अंतर्गत बीट अधिकारी स्तर से लेकर पुलिस अधीक्षक तक के अधिकारी ग्राम-ग्राम जाकर जनजागरूकता का संदेश देंगे तथा स्थानीय समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित समाधान का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती शारदा विश्नोई निपु. थानाधिकारी जसोल द्वारा नवीन आपराधिक कानूनों के प्रमुख प्रावधानों की विस्तृत जानकारी डिजिटल प्रस...

विभाग ने ली सुध: मुख्य सड़क किनारे कटाव से बने गड्ढे को पीडब्ल्यूडी ने भरवाया

Breaking News विभाग ने सड़क किनारे फैली कंटीली झाड़ियों को भी कटवाया रायपुर मारवाड़। (शीतल कुमारी) सेंदड़ा गांव की मुख्य सड़क पुराने हाईवे नंबर 14 पर पुलिस थाना से कुछ दूरी पर लंबे समय से बना गहरा गड्ढा आखिरकार भर दिया गया। इसके अतिरिक्त सेंदड़ा के मुख्य बाजार में टूटी सड़क मरम्मत कार्य सहित अन्य स्थानों पर सड़क में बने गड्ढों की मरम्मत करवाई गई। दरअसल पिछले वर्ष बरसात के मौसम में हुई तेज बारिश के कारण सड़क किनारे कटाव हो गया था। जिससे समीप बनी सुरक्षा दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। कटाव के चलते सड़क के पास बड़ा गड्ढा बन गया था और वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों व राहगीरों के लिए दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ था। स्थानीय लोगों के अनुसार इस समस्या की और संबंधित विभाग का ध्यान लंबे समय तक नहीं गया । जिससे ग्रामीणों में नाराजगी थी। सामाजिक कार्यकर्ता शीतल कुमारी ने इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाया और शीघ्र समाधान की मांग की। लगातार प्रयासों के बाद विभाग हरकत में आया। सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की और से मौके पर डंपर मंगवाकर कटाव से बने गड...

ईमानदारी की मिसाल: बालोतरा के ई-मित्र संचालक ने लौटाया रुपयों से भरा बैग

बालोतरा: जिले में ईमानदारी का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। प्रोग्रामर प्रेम कुमार (DOIT, बालोतरा) से मिली जानकारी के अनुसार, जेरला निवासी तला राम देवासी जो कि ई-मित्र पर फोटोकॉपी करवाने आए थे, अपना पॉलिथीन बैग काउंटर पर ही भूल गए। इस बैग में 11,500 रुपये नकद, ATM कार्ड और आधार कार्ड जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। बाबा रामदेव ई-मित्र (सिटी लाइट हॉस्पिटल के पास, बालोतरा) के संचालक जोगा राम ने बैग मिलने पर तुरंत उसमें रखे दस्तावेजों के जरिए तला राम जी से संपर्क किया और पूरी राशि व दस्तावेज उन्हें सुरक्षित सुपुर्द कर दिए। प्रेम कुमार (प्रोग्रामर) ने जोगा राम की इस ईमानदारी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज और विभाग के लिए प्रेरणादायक हैं।

बालिकाओं को निःशुल्क साइकिल वितरण

कक्षा 9 में अध्यनरत बालिकाओं को वितरित रायपुर (ब्यावर) शीतल कुमारी । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जेतपुरा में कक्षा 9 में अध्यनरत बालिकाओं को राज्य सरकार की और से निःशुल्क साइकिल वितरण का कार्यक्रम रखा गया है । जिसमें सरपंच प्रत्याशी गिरधारी सिंह,पूर्व अध्यक्ष संपत सिंह,वर्तमान एसएमसी अध्यक्ष जोरसिंह ,एससी एसटी मोर्चा अध्यक्ष सोहनलाल ,देवी सिंह,लक्ष्मण सिंह,मुकेश सिंह,मालसिंह और समस्त ग्रामीणों की मौजूदगी में कक्षा 9वीं की बालिकाओं को निःशुल्क साइकिल वितरण की गई। इस दौरान निःशुल्क साइकिल पाकर बालिकाओं के चेहरे खुशी से खिल गए ।

महाशिवरात्रि पर सेंदड़ा में भरा भव्य मेला, श्री नागेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

आज तक का ऐतिहासिक मेला,महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़कर भाग सेंदड़ा  :ग्राम में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। ग्राम में स्थित श्री नागेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दूर-दराज के ग्रामीण बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे और भगवान शिव के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया। पूरे दिन मंदिर परिसर “ बम-बम भोले ” के जयकारों से गूंजता रहा । जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में ग्राम में पारंपरिक मेले का भी आयोजन किया गया। मेले में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न प्रकार की दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। बच्चों और युवाओं ने झूलों का आनंद लिया । वहीं महिलाओं ने पूजा सामग्री और घरेलू सामान की खरीदारी की। मेले में दिनभर रौनक बनी रही। व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन भी सतर्क नजर आया। यातायात और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सेंदड़ा थानाधिकारी हरिराम के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता तैनात रहा। मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं को संभालने के लिए राधेश्याम...