Skip to main content

Posts

मांगला गणपति विसर्जन व देवझूलनी ठाकुर जी एकादशमी पर्व पर हजारों की तादात में उमड़ा भक्तों जनसैलाब

सुरेश कुमार(रिपोर्टर) समदड़ी निकटवर्ती मांगला ठाकुर जी का मंदिर आम चौहटा में गाजे-बाजे के साथ गणपति विसर्जन किया। हजारों की तादात उमड़ी भक्तों की भीड़। कस्बे के मांगला में  देखने को मिला। ठाकुर जी का मंदिर आम चौहटा मांगला में विनायक जी की प्रतिमा स्थापित की गई थी। बालाजी युवा मित्र मंडल ग्रुप एवं भक्तों ने हर वक्त दीप प्रज्ज्वलित करके रखा, आरती  के वक्त पूरे गांव में ध्वनि इस कदर बाजी की हर ग्रामवासी गणेश जी की भक्ति में लीन होता नजर आए।बता दें कि यहां ठाकुर जी का मंदिर आम चौहटा मांगला में पिछले 7दिनों से चल रहे गणपति महोत्सव का समापन समारोह सोमवार को शाम 6बजे हो गया। विसर्जन के दौरान सर्वप्रथम बालाजी युवा मित्र मंडल ग्रुप द्वारा  गणेश की आरती पूजा अर्चना कर पूरे गांव में गाजे-बाजे के साथ झुलस निकाला गया ओर वहीं बालाजी युवा मित्र मंडल ग्रुप द्वारा गणपति बप्पा मोरया मंगल मुर्ति मोरया के नाम पर लगें जयकारे। जिसमें बड़ी संख्या में गांव के लोग शामिल हुए। वहीं डीजे पर लगाएं गए गीतों पर पूरे रास्ते पर ठाकुर जी मंदिर से तालाब पर  झूमते नाचते भक्तों का तांता लगा। वहीं आदर्श...

जालोर मे धूमधाम से मनाई गर्गाचार्य जयंती

गर्ग  गुरू  ब्रहाण  समाज  युवा  समिति  जालोर सिरोही  स्थान, गर्ग  गुरू समाज  भगवान ब्रहाजी गर्गाचार्य का  मंदिर  बागरा मे  समस्त समाज बंधु  उपस्थित रहे  सर्व प्रथम  गर्ग  समाज  बंधु  भगवान ब्रहाजी गर्गाचार्य की  पुजा अर्चना  करके   आरती उतारी गई  भगवान ब्रहाजी गर्गाचार्य  को प्रसाद  चढाकर   खुशहाली की  कामनाए की  उसके बाद  भजन कलाकार प्रमोद पंडित अर्जियाणा  ने  गणपति  वंदणा गुरू  महिमा  भैरूजी    माताजी  के  भजनो की  प्रस्तुति दी  डासर  मोनिका  सिरोही  जबरदस्त  डांस किया गया  सभी  को  पुरी  रात  बैठने पर  मजबुर किया  उसके बाद  भजन कलाकार  राजु भाई जालोरी  ने माजीसा बालाजी  के भजनो की  प्रसुति  दी  उसके बाद  सुरेश संत  सियाणा  ने महादेव  रामदेव जी  के  भजन...

मायलावास में इंदिरा रसोई योजना शुरू, 8 रुपए में मिलेगा भोजन

Suresh Kumar Siwana मायलावास कस्बे के पुराने पंचायत भवन में बुधवार को इंदिरा रसोई का फिता काटकर किया सिवाना प्रधान मुकंन सिंह राजपुरोहित  ने किया। उद्घाटन उद्घाटन को इस अवसर पर सिवाना विकास अधिकारी चतुर्भुज ढाका ने कहा कि सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में इंदिरा रसोई शुरू करने से ग्रामीण क्षेत्र के गरीब लोगों को भी कम कीमत पर शुद्ध एवं पौष्टिक भोजन मिल सकेगा सरपंच अशोक सिंह राजपुरोहित ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार गरीबों को हर कार्य को सेवा भावना से करती है।। समारोह को संबोधित करते हुए सिवाना प्रधान मुकंन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का संकल्प  है कि उनके प्रदेश में कोई भूखा न सोए कार्यक्रम में सिवाना प्रधान मुकंन सिंह सिवाना विकास अधिकारी चतुर्भुज ढाका मायलावास सरपंच अशोक सिंह मायलावास ग्राम विकास अधिकारी हितेश कुमार प्रिंसिपल हनवंत सिंह भायल पूर्व सरपंच भिखी देवी राजविका से मुकेश कुमार क्लस्टर प्रबंधक सिवाना अमृतलाल देवराज पीएमआईएस मैनेजर मातृशक्ति सिएलएफ अध्यक्ष मोकलसर मधु देवी आंगनवाड़ी संघ अध्यक्ष सिवाना कांता राजपुरोहित एलडीसी ओमप्रकाश वह सभी ने र...

गर्गाचार्य जयंती समारोह हर्षोल्लास से मनाया

जोधपुर के हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र के गर्गाचार्य छात्रावास में भगवान गर्गाचार्य जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, ऋषि पंचमी पर गर्ग समाज के आराध्य देव गर्ग मुनि को श्रद्धांपूर्क याद किया   जिला अध्यक्ष बाबूलाल बापिणी की अध्यक्षता में भव्य आयोजन किया गया गर्ग ने समाज सम्बोधित करते हुए भगवान गर्गाचार्य के पद चिन्हों पर पर चल कर समाज उत्थान व शिक्षा, समाज को अग्रणी पंक्ति में लाने पर जोर दिया, कोषाध्यक्ष विरमाराम ने समाज की छात्रावास का ब्योरा प्रस्तूत किया महासचिव घेवरा राम ने गर्गाचार्य जयंती के अवसर हम सभी को नशा प्रवृत्ति को समाप्त करने पर संकल्प लेने पर जोर दिया , युवा नेता मानाराम गर्ग ने सम्बोधित करते हुए युवाओं से आह्वान किया कि समाज विकास में आगे बढ़ कर समाज को समृपित हो, छात्रावास संचालक पदमाराम कानोड़िया ने एक साल का छात्रावास का लेखा-जोखा प्रस्तुत कर छात्रावास को और बेहतर करने संबंधी सुझाव रखे,इस अवसर पर मोहनलाल, लक्ष्मण लाल, लालाराम, रामचंद्र जी, लूणाराम, देवाराम, कन्हैयालाल, रामचंद्र गर्ग, चनणाराम, नारायण राम,प्रभूराम, महेंद्र बरवा, सोहनलाल, नेनाराम, गणपत ला...

जिला बालोतरा वासियो ने परिहार का किया भव्य स्वागत

  बालोतरा@डीपी न्यूज़ ( सुरेश कुमार )   नेहरू कॉलोनी बालोतरा में आयोजित कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष परिहार का पुरस्कृत शिक्षक फोरम बालोतरा बाड़मेर के जिलाध्यक्ष सालगराम परिहार ने साफा पहनाकर एवं मानाराम परिहार भारतीय जीवन बीमा निगम के विकास अधिकारी,नारायण राम गेवा उपप्राचार्य,स्टेंट अवार्ड प्राप्त भेरूलाल नामा,अशोक कुमार अध्यापक ने मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष श्री धारा राम परिहार ने कहा कि मेघवाल समाज की बालिका छात्रावास का कार्य प्रगति पर है तथा बालोतरा जिले से एक कमरा बनाने का उपस्थित लोगों से आग्रह किया,और बालिका छात्रावास की भौतिक निर्माण के कार्यों की जानकारी से भी अवगत करवाया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्री परिहार ने कहा कि मेघवाल समाज की बालिका छात्रावास के नवनिर्माण में समाज के भामाशाह बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं तथा इससे बालिकाएं उच्च शिक्षा ग्रहण कर नवाचारों के साथ आत्मनिर्भर होकर देश का नाम रोशन करेंगी। जोधपुर संभाग में बालिकाओं के लिए अति आधुनिक छात्रावास के निर्माण से जोधपुर संभाग के जिलों के बालिकाओं को शिक्षा ग्रहण करने की अच्छी सुव...

मोबाइल पाने पर बालिकाओं को मिली खुशी

डीपी न्यूज़/सुरेश् कुमार सिवाना: स्मार्ट फोन मिलने पर धारणा की बालिकाएं और उनके अभिभावक प्रसन्नचित्त नजर आई और उन्होंने मुख्यमंत्री व राजस्थान सरकार का आभार जताते हुए राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिन्होंने मोबाइल पाया,उन्होंने एक दूसरे को बधाई दी और निशुल्क फोन मिलने पर अपार खुशी जताई।फोन की पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने पर कुछ बालिकाएं जरूर निराश लौटी मगर अगले दिन इन्हें सूची में नाम के अनुसार मोबाइल उपलब्ध करवा दिया जाएगा।इस आशा और विश्वास पर महिलाएं व बालिकाएं अपने घर लौट आई।बालिकाओं के लिए राज्य सरकार द्वारा दी गई स्कूलों,कॉलेज आदि में हर तरह की सरकारी योजनाएं कारगर सिद्ध हो रही है,इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं।राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत होने पर निशुल्क पाठ्यपुस्तकें,यूनिफॉर्म,ट्रांसपोर्ट भत्ता, नैपकिन दवाइयां,ओलंपिक खेलों हेतु टी-शर्ट,अन्य सामग्री और सिलाई के रुपये के साथ छात्रवृतियां मिलना बालिकाओं के नामांकन में अभिवृद्धि का ही संकेत है।अरुणा,राधा जैसी कई बालिकाओं ने बताया कि इसका हमेशा सदुपयोग होगा।मोबाइल से शिक्षा के नए आयामों को सीखने में सुविधा और सहयोग मिलेगा।देश ...

*अब रिया का तीर चलेगा राज्य स्तर पर*

सिवाना/सुरेश कुमार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धारणा की पूर्व छात्रा रिया नेहरा का चयन राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता आयु वर्ग अंडर 14 में हुआ है।रिया नेहरा वर्तमान में सीकर जिले में अध्यनरत है एवं वहां उन्होंने 20 मीटर एवं 30 मीटर की दूरी में तीरंदाजी प्रतियोगिता में दोनों कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता है,यह मुकाम मात्र दो महीने के कठिन परिश्रम से हासिल किया है।वाकई प्रतिभा को कोई छुपा नहीं सकता।रिया नेहरा लेफ़्टिस्ट है,परंतु उसके कोच की प्रेरणा में दाहिने हाथ से खेलना प्रारंभ किया था।सच्ची लगन एवं मेहनत से उसने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अंडर-14 तीरंदाजी प्रतियोगिता दोनों ही कैटेगरी में उसने सिल्वर मेडल हासिल किया है और इसके साथ ही उसका राज्य स्तर पर बीकानेर में खेलने के लिए चयन भी किया गया।उसने अपने पूर्व गुरुजनों,चंपालाल जीनगर प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धारणा एवं मोटा राम पंवार का आभार व्यक्त किया है।रिया नेहरा ने बताया कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता और हमें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर पूरी निष्ठा के साथ कठिन परिश्रम करते रहना चाहिए,एक दिन...