Skip to main content

जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव का सिणधरी दौरा

विभिन्न राजकीय कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
डेस्क न्यूज
बालोतरा@डीपी न्यूज मीडिया। जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने गुरुवार को पंचायत समिति सिणधरी चारणान, पटवार भवन, भू अभिलेख भवन और पायला कला पंचायत समिति का औचक निरीक्षण किया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में आए ग्रामीण जनों से परिवाद को गहनता से सुना एवं सम्बंधित विभागों को जल्द से जल्द परिवादों का निस्तारण करने के निर्देश प्रदान किए।
तत्पश्चात जिला कलक्टर ने ग्राम पंचायत में रिकॉर्ड का निरीक्षण किया तथा नरेगा एवं अन्य योजनाओं में चल रहे कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने 100 दिवसीय कार्ययोजना में सम्बंधित कार्यो को जल्द पूर्ण करवाने के निर्देश प्रदान किए।
जिला कलक्टर यादव ने ग्राम पंचायत कस्बे में प्रतिदिन साफ सफाई करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपखंड अधिकारी, विकास अधिकारी, सरपंच एवं समस्त ग्राम पंचायत स्तरीय कर्मचारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के क्रम में जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने पटवार मण्डल का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने राजस्व रिकार्ड का निरीक्षण किया तथा राजस्व कार्यों का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। 
इसी क्रम में जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने गुरुवार को पंचायत समिति पायला कला का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पंचायत समिति स्तरीय योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायत समिति परिसर में नियमित साफ सफाई तथा नवसृजित पंचायत समिति भवन निर्माण कार्य शुरू करवाने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी जगदीश सिंह आशिया, अतिरिक्त विकास अधिकारी निंबाराम टांक, लेखाधिकारी रामावतार मीणा एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ईश्वरा राम उपस्थित रहे।
-0-

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व प्रधान के घर पहुंचे सांसद बेनीवाल,शोक व्यक्त किया

मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम  भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय  भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...

मोतीसरा में सुशासन पखवाड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन,भायल रहे मुख्य अतिथि

मोतीसरा(सिवाना) राजस्थान सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे सुशासन पखवाड़ा के तहत मंगलवार को मोतीसरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हमीरसिंह भायल, कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीशसिंह राजपुरोहित ने की, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुई। अपने संबोधन में विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि सुशासन पखवाड़ा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित समाधान के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और योजनाओं से जुड़ी...

नायब तहसीलदार कंवर ने मोतीसरा SIP सर्वे का किया निरीक्षण

मोतीसरा क्षेत्र के भाग संख्या 224 और 225 का नायब तहसीलदार नीलम कंवर ने निरीक्षण कर बीएलओ तिलोकाराम को शत प्रतिशत प्रगति करने के निर्देश दिए । वही इस अवसर गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में मतदाताओं को जागरूक किया और कहा जिनके मोबाइल लिंक है वो ऑनलाइन भी कर सकते है । इस अवसर पर मतदाता निर्मल कुमार, बदकि देवी,गणपत सैन,रमेश कुमार सरगरा अध्यापक सहित मौजूद थे।