Skip to main content

मां सरस्वती मंदिर की वर्षगांठ का हुआ आयोजन

(रिपोर्टर बाबुराम केनावत)
धोरीमन्ना.विद्या भारती विद्यालय आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक धोरीमना परिसर में स्थित मां सरस्वती मंदिर की छठी यह वर्षगांठ का मंगलवार को धूमधाम से आयोजन किया गया। विद्या मंदिर के व्यवस्थापक नरपत सिंह चौहान ने बताया कि सोमवार को रात्रि भजन संध्या के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। धोरीमना नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थित में प्रसिद्ध गायक जुंजाराम चौधरी द्वारा वर्षगांठ की पूर्ण संध्या,पर भजन प्रस्तुत किए गए। प्रधानाचार्य नारायण दास माली ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मां सरस्वती के मंदिर की वर्षगांठ के उपलक्ष में ध्वजा लाभार्थी भामाशाह रायचंद पुत्र  नथमल राका सेठिया परिवार द्वारा विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों एवं पधारे हुए अतिथियों के लिए प्रसादी की व्यवस्था की गई। मंदिर कलश लाभार्थी भीमराज सोनी द्वारा भजन संध्या पर प्रसादी का वितरण किया गया। प्रातः काल से ही हवन, आरती ,सरस्वती वंदना से प्रारंभ हुआ कार्यक्रम पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में समिति पदाधिकारी नेमीचंद बोहरा, सुरेश कुमार गीगल भीमराज सोनी, राजेंद्र प्रसाद मालू, तेज सिंह चौहान, सुरेश पुगलियां, गोपाल भार्गव तथा भामाशाह हुकमीचंद सेठिया, अनिल सेठिया, धनराज सिडोलिया सहित विद्यालय अभिभावक, मातृशक्ति एवं विद्यालय के आचार्य, विद्यार्थी उपस्थित रहे।
समिति सदस्यों द्वारा भामाशाह परिवार का साफा वह माला पहनकर श्रीफल देकर सम्मान किया गया। समिति संरक्षक नेमीचंद बोहरा ने आशीर्वचन में मां सरस्वती की सब पर कृपा बनी रहे ऐसी कामना से सबको आशीर्वाद प्रदान किया। प्रधानाचार्य के आभार एवं शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। जानकारी धनराज शर्मा ने दी।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व प्रधान के घर पहुंचे सांसद बेनीवाल,शोक व्यक्त किया

मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम  भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय  भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...

मोतीसरा में सुशासन पखवाड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन,भायल रहे मुख्य अतिथि

मोतीसरा(सिवाना) राजस्थान सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे सुशासन पखवाड़ा के तहत मंगलवार को मोतीसरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हमीरसिंह भायल, कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीशसिंह राजपुरोहित ने की, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुई। अपने संबोधन में विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि सुशासन पखवाड़ा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित समाधान के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और योजनाओं से जुड़ी...

नायब तहसीलदार कंवर ने मोतीसरा SIP सर्वे का किया निरीक्षण

मोतीसरा क्षेत्र के भाग संख्या 224 और 225 का नायब तहसीलदार नीलम कंवर ने निरीक्षण कर बीएलओ तिलोकाराम को शत प्रतिशत प्रगति करने के निर्देश दिए । वही इस अवसर गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में मतदाताओं को जागरूक किया और कहा जिनके मोबाइल लिंक है वो ऑनलाइन भी कर सकते है । इस अवसर पर मतदाता निर्मल कुमार, बदकि देवी,गणपत सैन,रमेश कुमार सरगरा अध्यापक सहित मौजूद थे।