Skip to main content

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर प्रथम जिला स्तरीय समारोह कार्यक्रम आयोजित


उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान
निर्मल कुमार (संपादक)
बालोतरा@डीपी न्यूज मीडिया. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर प्रथम जिला स्तरीय महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम शनिवार को प्रजापत समाज छात्रावास में आयोजित हुआ।
प्रथम जिला स्तरीय महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम शनिवार को प्रजापत समाज छात्रावास में मुख्य अतिथि जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव और पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
इस अवसर पर पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी, जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
जिला स्तरीय सम्मान समारोह कार्यक्रम में पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी ने नारी को शक्ति का रूप बताते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों को अवसर में बदलकर अपने लक्ष्य को पाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहे। उन्होंने कहा कि जिस घर में महिलाओं का सम्मान होता है वहां भगवान का वास होता है। हमें नारी का अपमान नही कर उन्हें विकास के पर्याप्त अवसर प्रदान करने चाहिए ताकि हमारी बहन बेटी देश का नाम रोशन कर सके।
इस दौरान जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी माताएं और बहनें आंगनवाड़ी के माध्यम से समाज को जागरूक करने का कार्य कर रही है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ कर देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्यों की सराहना करते हुए आगामी एक वर्ष में शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव के लक्ष्य को हासिल करने का आह्वान किया।
जिला स्तरीय सम्मान समारोह कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इस दौरान जिला स्तरीय सम्मान समारोह में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान, समाजिक एवं न्याय अधिकारिता विभाग की उप निर्देशिका गंगा चौधरी, महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक नितिन गहलोत, व्याख्याता डॉ रामेश्वरी चौधरी, को 
नगर परिषद सभापति सुमित्रा जैन, पारसमल भंडारी, मदन चोपड़ा समेत आईसीडीसी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व प्रधान के घर पहुंचे सांसद बेनीवाल,शोक व्यक्त किया

मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम  भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय  भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...

मोतीसरा में सुशासन पखवाड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन,भायल रहे मुख्य अतिथि

मोतीसरा(सिवाना) राजस्थान सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे सुशासन पखवाड़ा के तहत मंगलवार को मोतीसरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हमीरसिंह भायल, कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीशसिंह राजपुरोहित ने की, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुई। अपने संबोधन में विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि सुशासन पखवाड़ा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित समाधान के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और योजनाओं से जुड़ी...

नायब तहसीलदार कंवर ने मोतीसरा SIP सर्वे का किया निरीक्षण

मोतीसरा क्षेत्र के भाग संख्या 224 और 225 का नायब तहसीलदार नीलम कंवर ने निरीक्षण कर बीएलओ तिलोकाराम को शत प्रतिशत प्रगति करने के निर्देश दिए । वही इस अवसर गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में मतदाताओं को जागरूक किया और कहा जिनके मोबाइल लिंक है वो ऑनलाइन भी कर सकते है । इस अवसर पर मतदाता निर्मल कुमार, बदकि देवी,गणपत सैन,रमेश कुमार सरगरा अध्यापक सहित मौजूद थे।