Skip to main content

असम राज्य के एकदिवसीय प्रवास पर पहुंचे केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी

केंद्र सरकार एवं कृषि मंत्रालय के विभिन्न कार्यक्रमों में हुए सम्मिलित

 नवनिर्मित भवनों का किया लोकार्पण, किसानों और कृषि विद्यार्थियों से संवाद
डीपी न्यूज मीडिया 
धेमाजी (असम)/बालोतरा. केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी सोमवार को एक दिवसीय असम राज्य के दौरे पर पहुंचे। असम प्रवास के दौरान केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने गोगमुख के दिरपाई चपोरी स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में आयोजित कृषक गोष्ठी-सह-उद्घाटन समारोह में उपस्थित होकर कृषि वैज्ञानिकों और क्षेत्र के किसानों को सम्बोधित किया। 
इस अवसर पर कैलाश चौधरी ने मानस गेस्ट हाउस, सुबनसिरी बालिका छात्रावास और ब्रह्मपुत्र बालक छात्रावास का लोकार्पण भी किया। इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जून मुंडा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार ने कृषि एवं किसानों के हित में कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर क्रियान्वित करने में सफलता हासिल की है।
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने इसके बाद असम के धेमाजी स्थित जोनाई में एकलव्य विद्यालय के उद्घाटन समारोह में उपस्थित होकर छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकगणों को सम्बोधित किया। साथ ही धेमाजी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र जाकर विभिन्न कृषि वैज्ञानिकों और किसानों से आत्मीय संवाद स्थापित किया। संवाद के दौरान केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने किसान कल्याण के लिए अभूतपूर्व कार्य किए है। पिछले 10 वर्षों में किसानों की आय में अविश्वसनीय वृद्धि हुई है। इस दौरान असम सरकार के जनजातीय मंत्री रंजोई पेगु, लखीमपुर सांसद प्रदान बरुआ, जोनाई विधायक भुबन पेगु, धेमाजी जिला कलक्टर अंकुर कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता रूपा कायन, मिसिंग ऑटोनोमस कौन्सिल के एक्सयूकिटिव मेंबर नरेश कुंबंग सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व प्रधान के घर पहुंचे सांसद बेनीवाल,शोक व्यक्त किया

मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम  भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय  भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...

मोतीसरा में सुशासन पखवाड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन,भायल रहे मुख्य अतिथि

मोतीसरा(सिवाना) राजस्थान सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे सुशासन पखवाड़ा के तहत मंगलवार को मोतीसरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हमीरसिंह भायल, कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीशसिंह राजपुरोहित ने की, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुई। अपने संबोधन में विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि सुशासन पखवाड़ा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित समाधान के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और योजनाओं से जुड़ी...

नायब तहसीलदार कंवर ने मोतीसरा SIP सर्वे का किया निरीक्षण

मोतीसरा क्षेत्र के भाग संख्या 224 और 225 का नायब तहसीलदार नीलम कंवर ने निरीक्षण कर बीएलओ तिलोकाराम को शत प्रतिशत प्रगति करने के निर्देश दिए । वही इस अवसर गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में मतदाताओं को जागरूक किया और कहा जिनके मोबाइल लिंक है वो ऑनलाइन भी कर सकते है । इस अवसर पर मतदाता निर्मल कुमार, बदकि देवी,गणपत सैन,रमेश कुमार सरगरा अध्यापक सहित मौजूद थे।