Skip to main content

देवदर्शन यात्रा के तहत जगह-जगह पर कैलाश चौधरी का स्वागत, देवस्थानों में लिया भाजपा की जीत का आर्शीवाद

लोकसभा प्रत्याशी घोषित होने के बाद देव दर्शन यात्रा के तहत संसदीय क्षेत्र पहुंचें केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी का भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन की ओर से हुआ जगह-जगह पर स्वागत



सुबह 08 बजे जोधपुर एयरपोर्ट से बायतु में खेमा बाबा मंदिर दर्शन तक कार्यक्रमों की लंबी कतार

बालोतरा@डीपी न्यूज मीडिया। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी बाड़मेर जैसलमेर बालोतरा से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद बुधवार को पहली बार संसदीय क्षेत्र पहुंचे। केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी के सुबह 08 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी का काफिला जोधपुर शहर में विभिन्न स्वागत कार्यक्रमों से गुजरते हुए आगे बढ़ा। कैलाश चौधरी ने जोधपुर शहर में भगत की कोठी स्थित वीर तेजाजी मंदिर एवं पाल बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना कर जीत का आशीर्वाद लिया।
भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी अगले कुछ दिनों तक संसदीय क्षेत्र में देव दर्शन यात्रा पर रहेंगे। इसी श्रृंखला में कैलाश चौधरी ने नागाणा गांव में नागणेची माता, पैतृक गांव जनियाना में अपनी माँ चुकी देवी मंदिर, ब्राह्मणी माता मंदिर एवं रणजीत आश्रम बालोतरा, जसोल में माजीसा भटियाणी मंदिर, नाकोड़ा जैन तीर्थ, ब्रह्मधाम आसोतरा, लम्बनाथ का धूणा धारू मेघ समाधि, मल्लीनाथ मंदिर तिलवाड़ा, जसनाथ आश्रम दुधवा और खेमा बाबा मंदिर बायतु में दर्शन पूजन कर लोकसभा चुनाव में जीत का आशीर्वाद लिया। देव दर्शन यात्रा के दौरान पचपदरा विधायक अरुण चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य खुमाणसिंह सोढ़ा, बालोतरा भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु, पूर्व जिलाध्यक्ष स्वरूपसिंह खारा, भाजपा नेता बालाराम मूंढ, तिलोकचंद चौधरी, जोगेंद्र प्रजापत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्य करता साथ में रहे।

स्वागत कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं को दिया संदेश: स्वागत कार्यक्रमों के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि मुझे एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी घोषित करके सेवा का अवसर दिया है। मैंने मेरे 5 साल के कार्यकाल में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और आमजन को न्याय दिलाने के लिए मजबूत पैरवी में ना कभी कोई भेदभाव किया और ना ही कमी रखी। दिल्ली और बालोतरा सहित हर जगह हर समय मेरे घर और ऑफिस का दरवाजा हमेशा आमजन के लिए खुला रहा। जहां तक हो सका, मैंने प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और आप सबके आशीर्वाद से सबको संतुष्ट करने का प्रयास किया है लेकिन कभी भी किसी के प्रति पूर्वाग्रह या बदले की भावना से काम नहीं किया। पिछले 5 साल में कांग्रेस के कुशासन से हम सब जरूर परेशान रहे, लेकिन मैंने स्थानीय सांसद के तौर पर क्षेत्र में सामाजिक समरसता और भाईचारे की भावना बढ़ाने के लिए सदैव आगे रहकर काम किया।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व प्रधान के घर पहुंचे सांसद बेनीवाल,शोक व्यक्त किया

मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम  भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय  भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...

मोतीसरा में सुशासन पखवाड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन,भायल रहे मुख्य अतिथि

मोतीसरा(सिवाना) राजस्थान सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे सुशासन पखवाड़ा के तहत मंगलवार को मोतीसरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हमीरसिंह भायल, कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीशसिंह राजपुरोहित ने की, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुई। अपने संबोधन में विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि सुशासन पखवाड़ा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित समाधान के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और योजनाओं से जुड़ी...

नायब तहसीलदार कंवर ने मोतीसरा SIP सर्वे का किया निरीक्षण

मोतीसरा क्षेत्र के भाग संख्या 224 और 225 का नायब तहसीलदार नीलम कंवर ने निरीक्षण कर बीएलओ तिलोकाराम को शत प्रतिशत प्रगति करने के निर्देश दिए । वही इस अवसर गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में मतदाताओं को जागरूक किया और कहा जिनके मोबाइल लिंक है वो ऑनलाइन भी कर सकते है । इस अवसर पर मतदाता निर्मल कुमार, बदकि देवी,गणपत सैन,रमेश कुमार सरगरा अध्यापक सहित मौजूद थे।