Skip to main content

पचपदरा में सर्वसमाज के हजारों लोगों ने सौपा मुख्यमंत्री के नाम पचपदरा तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

पचपदरा/डीपी न्यूज़. शुक्रवार को पचपदरा सहित आसपास के क्षेत्र से आये सर्व समाज के हजारों लोगो ने बस स्टैंड मैदान पर सभाकर व रैली निकालकर पचपदरा तहसीलदार को मुख्यमंत्री के ज्ञापन सौपा।
मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन में बताया कि रिफाइनरी में रोजगार असामाजिक तत्वों के एकाधिकार को खत्म करने,खारवाल समाज के बेगुनाह लोगो व जनप्रतिनिधियों पर झूठे मुकदमे वापस लेने,प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को गाड़ी से कुचलने का प्रयास करने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने व रिफाइनरी के सीएचआर फंड से सभी ग्राम पंचायतों को बराबर हक देने के संबंध में ज्ञापन दिया गया। 
सर्वसमाज की ओर से आयोजित सभा मे कल्याणपुर प्रधान उम्मेद सिंह अराबा ने संबोधित करते हुए कहा कि अपराधियों को बचाने की नीयत से राजनेतिक दबाव बनाकर बेगुनाह लोगो व जनप्रतिनिधियों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए गए है जो अपने हक की मांग कर रहे थे इस प्रकार के झूठे मुकदमे तत्काल रूप से वापस लिए जाए। पूर्व सरपंच विजय सिंह खारवाल ने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से ज्ञापन दे रहे लोगो, अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों पर अपराधियों ने गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया गया जिनके खिलाफ अधिकारियों ने मीडिया में बयान भी दिए लेकिन प्रशासन की तरफ से अपराधियों के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नही किया गया अतः प्रशासन द्वारा अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। इसी प्रकार सर्वसमाज सभा मे श्याम सिंह सरपंच मेवानगर,गोविंद राम खारवाल उपप्रधान,डूंगरराम देवासी,अरुण चौधरी, ओमप्रकाश रति, मंगलाराम माली, हरिसिंह पूर्व प्रधान, प्रेमप्रकाश भील,गुमान सिंह पूर्व सरपंच सांभरा,पुजा राठौड़ सरपंच पचपदरा,डालाराम प्रजापत सरपंच मण्डापुरा ,सहित कई लोगो ने विचार व्यक्त किए।
सभा स्थल से संबोधन के बाद सर्व समाज के हजारों की संख्या में आये लोग रैली के साथ पचपदरा तहसील कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन का वाचनकर तहसीलदार इमरान खान को ज्ञापन सौपा तथा 23 नवम्बर तक कार्यवाही नहीं करने पर बड़े स्तर पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान रैली में पचपदरा, मण्डापुरा,भांडियावास, गोपड़ी आसपास के क्षेत्रों से महिलाओं सहित हजारों संख्या में लोग पहुंचे।

 सर्वसमाज की सभा को लेकर प्रातःकाल से ही सभा स्थल रोडवेज बस स्टैंड पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। पचपदरा, बालोतरा, जसोल, कल्याणपुर पुलिस थाना जाप्ता सहित आरएसी के जवान बड़ी संख्या में तैनात रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व प्रधान के घर पहुंचे सांसद बेनीवाल,शोक व्यक्त किया

मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम  भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय  भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...

मोतीसरा में सुशासन पखवाड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन,भायल रहे मुख्य अतिथि

मोतीसरा(सिवाना) राजस्थान सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे सुशासन पखवाड़ा के तहत मंगलवार को मोतीसरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हमीरसिंह भायल, कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीशसिंह राजपुरोहित ने की, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुई। अपने संबोधन में विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि सुशासन पखवाड़ा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित समाधान के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और योजनाओं से जुड़ी...

नायब तहसीलदार कंवर ने मोतीसरा SIP सर्वे का किया निरीक्षण

मोतीसरा क्षेत्र के भाग संख्या 224 और 225 का नायब तहसीलदार नीलम कंवर ने निरीक्षण कर बीएलओ तिलोकाराम को शत प्रतिशत प्रगति करने के निर्देश दिए । वही इस अवसर गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में मतदाताओं को जागरूक किया और कहा जिनके मोबाइल लिंक है वो ऑनलाइन भी कर सकते है । इस अवसर पर मतदाता निर्मल कुमार, बदकि देवी,गणपत सैन,रमेश कुमार सरगरा अध्यापक सहित मौजूद थे।