Skip to main content

जाखङ 21 वीं बार जिलाध्यक्ष पूनिया 15 वीं बार मंत्री चुने गये।


बायतु /डीपी न्यूज़ (7 मई 2023)

राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत बाड़मेर जिला महासमिति का वार्षिक अधिवेशन राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय बायतु में प्रदेश उपाध्यक्ष भंवरलाल काला के मुख्य आतिथ्य व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप बीरङा के सानिध्य में.संपन्न हुआ। प्रथम सत्र में सभाध्यक्ष प्रधानाचार्य हंसराज मीणा ने शिक्षक हित में योगदान देने का आश्वासन दिया। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष भंवरलाल काला ने अपने संबोधन में एकता के साथ संघर्ष करने पर सफलता मिलने की प्रतिभूति देते हुए शिक्षकों से बीएलओ सहित सभी गैर शैक्षणिक कार्यों के बहिष्कार करने की अपील के साथ उपनिदेशालय स्तर की सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष भगवानाराम जाखड़ ने शिक्षक समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों के तबादले शुरु करने की मांग की। जिला मंत्री विनोद पूनिया कशिश ने प्रतिवेदन सदन में रख बहस का जवाब देते वरिष्ठ अध्यापक को उप प्रधानाचार्य एवं व्याख्याताओं को प्रधानाचार्य पदों पर पदोन्नत करने की मांग की। राज्य कमेटी सदस्य दिलीप बीरङा ने समय पर पदोन्नति के साथ स्थाई तबादला नीति बनाने की मांग की। वरिष्ट जिला उपाध्यक्ष भोमा राम गोयल ने संघ की एकता, अखंडता और संप्रभुता पर बल देते हुए भविष्य में सरकारी तंत्र में संघ की भूमिका पर प्रकाश डाला।प्रख्यात  गज़लकार जयपाल सिंह करुण ने "जब भी मेरी जरूरत हो इक आवाज लगा लेना,वचन दिया है हमने तुम भी सारे भेद मिटा लेना"  गज़ल सुनाकर   समा बाँध दिया।
     द्वितीय सत्र में निर्विरोध निर्वाचन प्रक्रिया के प्रदेश पर्यवेक्षक भंवरलाल काला एवं निर्वाचन अधिकारी हंसराज मीणा के नेतृत्व में संपन्न हुई जिसमें भगवान जाखङ 21वीं बार जिलाध्यक्ष एवं विनोद पूनिया कशिश 15 वीं बार जिला मंत्री चुने गये। कार्यकारिणी में सभाध्यक्ष  देरामाराम माली उपसभाध्यक्ष मनोहर सिहाग अध्यक्ष भगवानाराम जाखड़ वरिष्ठ उपाध्यक्ष भोमाराम गोयल जिला मंत्री विनोद पूनिया कशिश उपाध्यक्ष भंवरसिंह रोयल जोगाराम पूनिया अनिल परमार मंदरुप ओला प्रभुराम बोस राजीव सिद्ध एवं प्रधानाचार्य हंसराज मीणा, कोषाध्यक्ष जयपाल सिंह करुण संघर्ष समिति संयोजक गिरिधर आनंद सह संयोजक मेघराज सैनी व तुलसीराम डांगा कार्यकारिणी में स्थाई सदस्य माला बैरङ , हेमा राम भील,प्रविंद्र रणवा करणजीत सिंह सलीम खान कालुराम सुथार युसुफ आजाद अनीता शर्मा रीता देवी कमलेशी मीणा इमला मीणा प्रियंका मीणा महिपाल सिंह व अशोक शर्मा चुने गये। प्रदेश उपाध्यक्ष भंवरलाल काला ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण करवाई। मंच संचालन विनोद पूनिया कशिश ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व प्रधान के घर पहुंचे सांसद बेनीवाल,शोक व्यक्त किया

मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम  भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय  भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...

मोतीसरा में सुशासन पखवाड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन,भायल रहे मुख्य अतिथि

मोतीसरा(सिवाना) राजस्थान सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे सुशासन पखवाड़ा के तहत मंगलवार को मोतीसरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हमीरसिंह भायल, कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीशसिंह राजपुरोहित ने की, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुई। अपने संबोधन में विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि सुशासन पखवाड़ा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित समाधान के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और योजनाओं से जुड़ी...

नायब तहसीलदार कंवर ने मोतीसरा SIP सर्वे का किया निरीक्षण

मोतीसरा क्षेत्र के भाग संख्या 224 और 225 का नायब तहसीलदार नीलम कंवर ने निरीक्षण कर बीएलओ तिलोकाराम को शत प्रतिशत प्रगति करने के निर्देश दिए । वही इस अवसर गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में मतदाताओं को जागरूक किया और कहा जिनके मोबाइल लिंक है वो ऑनलाइन भी कर सकते है । इस अवसर पर मतदाता निर्मल कुमार, बदकि देवी,गणपत सैन,रमेश कुमार सरगरा अध्यापक सहित मौजूद थे।