रायपुर.नेहरू युवा केंद्र पाली के तत्वाधान में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के अंतर्गत जिला युवा अधिकारी श्री राजेंद्र जी जाखड़ के आदेशानुसार आज दिनांक 19 नवंबर को रायपुर ब्लॉक में स्वच्छता जागरूकता एवं जल संरक्षण कार्यक्रम के तहत ग्राम गिरी के विद्यालयों एवं युवाओं के सहयोग से निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इसी मौके पर रायपुर ब्लॉक कोऑर्डिनेटर संदीप सेन व सुरेश कुमार तँवर ने बताया कि जिसमें लगभग 50 युवाओं ने भाग लिया साथ ही उत्कृष्ट एवं बेहतरीन पोस्टर की प्रदर्शनी कर स्वच्छता एवं जल संरक्षण का संदेश दिया साथ ही युवाओं को पुरस्कृत किया गया और विभाग द्वारा अल्पाहार की व्यवस्था भी करवाई गई, इसी मौके पर हिंदी साहित्य विषय के अध्यापक एवं प्रतियोगिता के जांचकर्ता गजेंद्र सिंह गिरी,सुरेश कुमार सेन एवं समस्त स्टाफ मौजूद था।
मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...
Comments
Post a Comment