डीपी न्यूज़ मीडिया बालोतरा 29 नवम्बर 2021 ●◆◆◆● राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के जिला प्रवक्ता दिनेश चंद्र सैनी ने विज्ञप्ति जारी कर बताया महा भगवती उमावि बालोतरा में हुए दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन के समापन दिवस पर शैक्षणिक व वैचारिक मंथन कार्यक्रम की अध्यक्षता सम्मेलन संयोजक नरपतराज सेजु व मदन जोगसन सचिव जिलाध्यक्ष भगवानाराम जाखड मुख्य आतिथि, जिला मंत्री विनोद पूनियां मुख्य वक्ता,व.उपाध्यक्ष भोमाराम गोयल, जिला उपाध्यक्ष अनिल परमार जिला संगठन मंत्री युसूफ आजाद व बालोतरा ब्लॉक मंत्री सुशील माली के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष भगवानाराम जाखड़ व अतिथियों द्वारा संघ के मांग पत्र तथा 6 दिसम्बर के बीकानेर निदेशालय पर हल्ला बोल एवं विशाल रैली कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया। जिला मंत्री विनोद पूनियां ने महासंघ के आह्वान पर 29 नवंबर से सरकारी अधिकारियों द्वारा संचालित व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ने एवं 1 से 3 दिसंबर तक राज्य सरकार द्वारा प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान का विरोध करने का प्रस्ताव रखा जिसे सभी शिक्षकों ने ध्वनि मत से पारित किया। पा...
डीपी न्यूज मीडिया (ऑनलाइन समाचार) हम अपराध, दुर्घटना, शिक्षा, संस्कृति और विरासत की खबरें प्रदान करते हैं। हमारे पास समाचार पोर्टल एक मंच है, जो मुख्य रूप से वेब-आधारित है, जो चयनित प्रामाणिक स्रोतों से तथ्य एकत्र करता है। यह विशिष्ट व्यक्तियों को लक्षित करता है और उनके दृष्टिकोण में सहायता के लिए विश्वसनीय और वैध जानकारी प्रदान करके ग्राहकों को प्राप्त करने का काम करता है