Skip to main content

Posts

मां सरस्वती मंदिर की वर्षगांठ का हुआ आयोजन

( रिपोर्टर बाबुराम केनावत) धोरीमन्ना .विद्या भारती विद्यालय आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक धोरीमना परिसर में स्थित मां सरस्वती मंदिर की छठी यह वर्षगांठ का मंगलवार को धूमधाम से आयोजन किया गया। विद्या मंदिर के व्यवस्थापक नरपत सिंह चौहान ने बताया कि सोमवार को रात्रि भजन संध्या के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। धोरीमना नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थित में प्रसिद्ध गायक जुंजाराम चौधरी द्वारा वर्षगांठ की पूर्ण संध्या,पर भजन प्रस्तुत किए गए। प्रधानाचार्य नारायण दास माली ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मां सरस्वती के मंदिर की वर्षगांठ के उपलक्ष में ध्वजा लाभार्थी भामाशाह रायचंद पुत्र  नथमल राका सेठिया परिवार द्वारा विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों एवं पधारे हुए अतिथियों के लिए प्रसादी की व्यवस्था की गई। मंदिर कलश लाभार्थी भीमराज सोनी द्वारा भजन संध्या पर प्रसादी का वितरण किया गया। प्रातः काल से ही हवन, आरती ,सरस्वती वंदना से प्रारंभ हुआ कार्यक्रम पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में समिति पदाधिकारी नेमीचंद बोहरा, सुरेश कुमार गीगल भीमराज सोनी, राजेंद्...

कार्यस्थल पर महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा सर्वोपरी - सिद्धार्थ दीप

विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन बालोतरा@डीपी न्यूज मीडिया । माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के एक्शन प्लान के निर्देशानुसार नगर परिषद बालोतरा मे कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न रोकथाम जागरूकता हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिद्धार्थ दीप ने किया शिविर का आयोजन किया गया।  जिसका उद्देश्य महिलाओं को उनके वैधानिक अधिकारों और उनके लिए उपलब्ध कानूनी संसाधनों के बारे में जागरुकता पैदा करना है। नगर परिषद की महिला सफाई कर्मचारियों और मनरेगा की महिला कर्मियों को संबोधित करते हुए सचिव सिद्धार्थ दीप ने कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न, बाल विवाह, कन्या भु्रण हत्या जैसी सामाजिक कुरीतियों को रोकने के लिए जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने महिला सशक्तीकरण और महिलाओं के कानूनी अधिकारों व विधिक सहायता के बारे में विस्तार से चर्चा की। सचिव ने अपने संबोधन में कहा कि ‘‘कार्यस्थल पर महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा सर्वोपरी है। किसी भी महिला को कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार के शोषण का सामना नहीं करना चाहिए। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी प्रकार के उत्पीड़न का...