डीपी न्यूज मीडिया (ऑनलाइन समाचार) हम अपराध, दुर्घटना, शिक्षा, संस्कृति और विरासत की खबरें प्रदान करते हैं। हमारे पास समाचार पोर्टल एक मंच है, जो मुख्य रूप से वेब-आधारित है, जो चयनित प्रामाणिक स्रोतों से तथ्य एकत्र करता है। यह विशिष्ट व्यक्तियों को लक्षित करता है और उनके दृष्टिकोण में सहायता के लिए विश्वसनीय और वैध जानकारी प्रदान करके ग्राहकों को प्राप्त करने का काम करता है
Tuesday, February 10, 2026
प्रतिभाशाली बालिका रितिका को महामंडलेश्वर ने दिया आशीर्वाद
रमणियां :क्षेत्र की होनहार रितिका पुत्री लक्ष्मण राम ने यूजीसी द्वारा आयोजित नेट एक्जाम में जेआरएफ वी असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए क्वालीफाई करने पर आयोजित कार्यक्रम में महामंडलेश्वर अमृत राम ने आशीर्वाद प्रदान किया। नेशनल अवार्ड प्राप्त सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सालगराम परिहार ने कहा कि बालिका रितिका ने कड़ी मेहनत करते हुए लक्ष्य के प्रति जज्बा बनाए रखा जिससे सफलता अर्जित कर ग्रामीण क्षेत्र का नाम रोशन किया। रितिक ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली से स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त कर शिक्षित युवाओं के लिए एक नवीन प्रेरणा दी। इस अवसर पर पूर्व प्रधान ओमाराम,प्रधानाचार्य नारायण राम गेवा, पूर्व जिला परिषद सदस्य बाबूलाल नामा, पूर्व एलआईसी के विकास अधिकारी मानाराम परिहार, मोहनलाल बारूपाल, नेमीचंद बारूपाल, तुलसी , वरिष्ठ समाजसेवी गुमनाराम, सहित गणमान्य लोगों ने छात्रा को शुभकामना देते हुए खुशी का इजहार किया। अध्यापक लक्ष्मणराम ने आगंतुक अतिथियों का धन्यवाद आभार व्यक्त किया।
Subscribe to:
Comments (Atom)
-
मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्म...
-
मोतीसरा(सिवाना) राजस्थान सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे सुशासन पखवाड़ा के त...