Skip to main content

Posts

Showing posts from November, 2025

भाग संख्या 225 का SIR कार्य पूर्ण

    मोतीसरा :  राष्ट्रीय कार्य मतदाता सूची गहन निरीक्षण के तहत 938 मतदाताओं के घर घर तक पहुंचकर बीएलओ मदनलाल मेघवाल और स्वयंसे वक (पंचायत शिक्षक) तगाराम ने 11 दिन पूर्व लक्ष्य किया कर भाग संख्या का शत प्रतिशत कार्य करने पर पीईईओ रामलाल पंवार ने प्रशंसा कर शाबाशी दी। कार्य के दौरान बीएलओ हुए बीमार तो (पंचायत शिक्षक) तगाराम ने निरंतर निभाई बैखुबी भूमिका । वहीं भाग संख्या के जागरूक मतदाताओं ने पूर्ण सहयोग देने पर बीएलओ मदनलाल बामणिया ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।

बाबरा कलस्टर में राजीविका द्वारा संचालित भारत सीएलएफ की वार्षिक आम सभा का किया गया आयोजन

रायपुर  : ब्लॉक के बाबरा कलस्टर में राजीविका द्वारा संचालित भारत सीएलएफ की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया । जिसमें शुरुआत में सीएलएफ की रैली निकाली गई । जिसमें प्रोग्राम की शुरुआत सीएलएफ की अध्यक्ष लाली देवी द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया । बाबरा ग्राम पंचायत के सरपंच देवसा द्वारा महिलाओं को ग्रामीण योजनाओं के बारे में जानकारी दी ।  सहकारी समिति से उप रजिस्टार हीरालाल ने कॉपरेटिव सोसायटी के बारे में साथ ही महिलाओं को सहकारी समिति से जुड़ने के लिए उत्साह दिया । RMGB बैंक मैनेजर, अजेय ने महिलाओं को बीमा की जानकारी दी । SBI बाबरा मैनेजर, किशोर कुमार द्वारा महिलाओं में चल रहे लोन की जानकारी दी । रायपुर ब्लॉक परियोजना प्रबंधन, कृष्णा गोपाल बसाक द्वारा महिलाओं को सीएलएफ में चल रही गतिविधि की जानकारी दी । साथ ही ब्लॉक की जानकारी साझा की रायपुर ब्लॉक एरिया कॉर्डिनेटर, गुलफाम बानू ने भारत सीएलएफ में चल रहे लाइवलीहुड की जानकारी दी। CLF कि EC मेंबर सीएलएफ स्टाफ सीएलएफ की सचिव, रजिया व कोषाध्यक्ष, लाली देवी ओर उपाध्यक्ष, आशा ...

गरिमा राजपुरोहित राजस्थान ब्राह्मण महासभा की महिला प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त

सिवाना .राजस्थान ब्राह्मण महासभा ने महिला प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष पद पर गुड़ानाल निवासी पूर्व प्रधान गरिमा राजपुरोहित की नियुक्ति की है। प्रदेशाध्यक्ष केशरीचंद शर्मा द्वारा की गई इस घोषणा से संगठन में नई ऊर्जा और दिशा आने की उम्मीद जताई जा रही है।नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष गरिमा राजपुरोहित ने भरोसा व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगी। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता समाज में एकता बनाए रखने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और शिक्षा व रोजगार के अवसरों में सहयोग बढ़ाने पर केंद्रित रहेगी।गरिमा राजपुरोहित ने बताया कि वे महासभा के उद्देश्यों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने और व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत रहेंगी। उनकी नियुक्ति से ब्राह्मण समाज में संगठनात्मक मजबूती और महिला नेतृत्व को नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

मोतीसरा में पशुपालन टीम का सर्वे

मोतीसरा : ग्राम पंचायत मोतीसरा में दो दिन पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं में फैल रही संक्रमण बीमारियों को लेकर पशुओं का सर्वे किया गया । जिसमें गाय भैंस सहि त पशुओं का खून सैंपल लेकर टेस्ट भी किया गया। पशुपालकों को दुधारू पशुओं में बीमारियों को लेकर जागरूक भी किया गया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी डॉ शंकर, डॉ नेमीचंद एल भूदेव कुमार,धनराज,रमेश कुमार व मोबाइल यूनिट एलएसए जोगेंद्र ने अपनी सेवाएं दी है।

पूर्व प्रधान के घर पहुंचे सांसद बेनीवाल,शोक व्यक्त किया

मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम  भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय  भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...

नायब तहसीलदार कंवर ने मोतीसरा SIP सर्वे का किया निरीक्षण

मोतीसरा क्षेत्र के भाग संख्या 224 और 225 का नायब तहसीलदार नीलम कंवर ने निरीक्षण कर बीएलओ तिलोकाराम को शत प्रतिशत प्रगति करने के निर्देश दिए । वही इस अवसर गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में मतदाताओं को जागरूक किया और कहा जिनके मोबाइल लिंक है वो ऑनलाइन भी कर सकते है । इस अवसर पर मतदाता निर्मल कुमार, बदकि देवी,गणपत सैन,रमेश कुमार सरगरा अध्यापक सहित मौजूद थे।

पूर्व प्रधान का अपने पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार,सैकड़ों ने की शव यात्रा में शिरकत

पूर्व प्रधान, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मालाराम भील का निधन, बीमारी के चलते पिछले कई दिनों से थे उपचाराधीन,जोधपुर के एम्स अस्पताल में ली अंतिम सांस। शनिवार के दिन प्रधान भील का हुआ अंतिम संस्कार जिसमें सैकड़ों ग्रामीण और जन प्रतिनिधिगण मौजूद रहे। इस दौरान सिवाना प्रधान मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व प्रधान ओमाराम मेघवाल,प्रशासक फतेह सिंह डाबली,मायलावास प्रशासक अशोक सिंह राजपुरोहित, कांग्रेस के पूर्व प्रधान मालाराम भील के दाह संस्कार के समय ग्राम पंचायत मोतीसरा के समस्त छतीस कौमी  ग्रामीण  एंव कांग्रेस पार्टी के पंचायत समिति सिवाना  पूर्व ब्लाक अध्यक्ष खीमाराम मेगवाल, भागवा  प्रशासक (सरपंच) भीखाराम भील सांवलाराम भील गुंगरोट,पारस सोलंकी, सेवानिवृत्त थानाधिकारी देवाराम चौधरी,सेवानिवृत्त Aen चम्पा लाल बामणिया ग्राम पंचायत मोतीसरा के विकास अधिकारी नरपत सिंह देवडा,उपसरपंच प्रतिनिधि जोधाराम चौधरी (तरक) एलडीसी रूपाराम मेगवाल सुरक्षा गार्ड जबराराम भील ई मित्र संचालक निर्मल कुमार पूर्व सरपंच पोलाराम बग पूर्व सरपंच गिरधारी लाल सोलंकी  भगा राम भील चेलाराम ...