Skip to main content

Posts

Showing posts from January, 2024

अधिवक्ताओं का न्यायिक कार्यों का बहिष्कार,उपखंड अधिकारी को हटाने की मांग

बालोतरा@डीपी न्यूज। सिवाना बार संघ सिवाना ने मुख्यमंत्री और विधि कानून मंत्री को पत्र लिखकर बताया कि सिवाना उपखंड अधिकारी नियमों के विरुद्ध कार्य करने का आरोप लगाते हुए हटाने की मांग की । बार संघ, सिवाना, जिला बालोतरा की ओर अवगत करवाना गया कि दिनेश विश्नाई, पीठासीन अधिकारी, सहायक कलक्टर, न्यायालय, सिवाना, जिला बालोतरा द्वारा न्यायालय में विधि विरूद्ध जाकर अधिवक्ताओं की अनुपस्थिति में पत्रावली पेशी पर लेकर फैसला करने, राजस्व वाद प्रस्तुत करने पर पत्रावली में अंतरिम स्थगन आदेश मांगने पर, लंबे समय तक पत्रावली को रोकना साथ ही पक्षकारों को बुलाकर उनसे मिलीभगत कर विपक्षी अधिवक्ताओं को सुने बिना पत्रावली पर फैसला कर देना व प्रस्तुत किये जाने वाली पत्रावलियों को समय पर दर्ज नही कर, मनमाने तौर पर पत्रावलियों को दर्ज कर, मनमाने तरीके से आदेश पारित किये जाते है।  बार संघ, सिवाना द्वारा चेताया गया की बार संघ, सिवाना के समस्त अधिवक्ता, पीठासीन अधिकारी दिनेश विश्नोई के न्यायालय में न्यायिक कार्यों में अपनी उपस्थित नहीं देंगे। जब तक हटाया ना जाए।  तुरंत प्रभाव से कहीं अन्यत्...

सिवानाः अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ सिवाना पुलिस ने की दो कार्रवाई

रिपोर्टर : हुकमाराम सिवाना@डीपी न्यूज ।मिठौड़ा निवासी रामकिशन बिश्नोई को 28 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार, खाकरलाई निवासी कालूराम देवासी को 400 ग्राम अफीम के साथ किया गिरफ्तार, पुलिस ने NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच की शुरू, अधीक्षक हरिशंकर के निर्देशन और DSP हरजीराम के सुपरविजन में सीआई पदमाराम ने की कार्रवाई।

वार्षिक उत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया

मोतीसरा@डीपी न्यूज। क्षेत्र के मोतीसारा ग्राम पंचायत में राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय मोतीसरा मे वार्षिक उत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संस्था प्रधान रतनलाल राणावत और पूर्व सरपंच गिरधारीलाल सोलंकी ने स्कूली छात्रा और स्टाफ को सम्मानित भी किया।

गणतंत्र दिवस की डीपी न्यूज संग शुभकामनाएं

शिक्षक संघ (शेखावत) के सम्मेलन में उमड़ा शिक्षकों का सैलाब, प्रदेश के हजारों शिक्षक सम्मेलन में हुए शामिल

ओ.पी.एस., डी.पी.सी., तबादला नीति तथा शिक्षा नीति पर हुआ मंथन बाड़मेर@डीपी न्यूज। राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) का 60 वॉं राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन बीकानेर बाई पास पर हर्षिता मैरिज गार्डन, सीकर में प्रदेशाध्यक्ष महावीर सिहाग की अध्यक्षता में हुआ। सम्मेलन के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कां. अमराराम  व पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा बने। सम्मेलन का उद्घाटन प्रदेशाध्यक्ष महावीर सिहाग द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ।       प्रांतीय सदस्य दिलीप बिरडा व वरिष्ठ उपाध्यक्ष  भोमाराम गोयल ने बताया कि सीकर जिलाध्यक्ष विनोद पूनिया द्वारा स्वागत भाषण बाद अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कॉ. अमराराम ने शिक्षकों की माँगों का समर्थन करते हुए संगठन के क्रियाकलापों की सराहना की तथा  PFRDA क़ानून को निरस्त करने का आह्वान किया। संगठन के प्रदेश महामंत्री उपेन्द्र शर्मा ने अपने प्रतिवेदन में शैक्षिक मुद्दों पर चर्चा करते हुए गैर शैक्षिक कार्यों के बहिष्कार, OPS की निरंतरता, तीन सत्र की बकाया DPC, स्थाय...

राजस्थान शिक्षक संगठन (शे.) का प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन सीकर में बालोतरा से शिक्षक रवाना

बाड़मेर-बालोतरा  राजस्थान शिक्षक संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष भोमा राम गोयल ने बताया संगठन का राज्य स्तरीय शैक्षणिक सम्मेलन 19,20 जनवरी को हर्षिता गार्डन में होने जा रहा है। समदड़ी व बालोतरा से सम्मेलन भाग लेने के लिए माधा राम माली के नेतृत्व में मदन जोगसन, अनिल परमार, भोमा राम गोयल, विष्णु चौहान, मनीष नाहर, भगवाना राम राणा सहित अनेक शिक्षक हुए रवाना। शैक्षिक सम्मेलन के बारे में मदन जोगसन एवं अनिल परमार ने बताया कि केंद्र सरकार से पीएफआरडीए एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 रद्द करवाने, राज्य सरकार से गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति, डार्क ज़ोन की अवधारणा को समाप्त कर पारदर्शी एवं न्यायपूर्ण शिक्षक स्थानांतरण नीति लागू करवाने, सभी विद्यालयों में बुनियादी ढांचागत सुविधाएं उपलब्ध करवाने सहित अन्य मांगों के समाधान हेतु 19,20 जनवरी को प्रांतीय सम्मेलन विचार विमर्श किया जाएगा। इस सम्मेलन में सार्वजनिक शिक्षा को मजबूत करने सहित शिक्षक ,शिक्षा व शिक्षार्थी हित में वैचारिक चिंतन किया जाएगा।

मादा हिरण की कुत्तों से जान बचाकर किया वन विभाग की टीम को सुपुर्द

रिपोर्टर बाबुराम केनावत   धोरीमन्ना क्षेत्र के पंचायत जाभोजी मंदिर पंचायत में राजस्व गांव जाभोजी का मंदिर में चारागाह भूमि में पांचाराम भादू की ढाणी के पास आवारा कुत्तों ने एक जंगली मादा हिरण पर हमला कर दिया। हिरण की रोने की आवाज सुनकर पांचाराम के परिवार व आस पास महिलाओं ने दौड़कर मादा हिरण की कुत्तों से छुड़वाकर जान बचाई। व स्थानीय डीपी न्यूज़ संवाददाता को फोन कर हिरण के उपचार हेतु अवगत करवाया डीपी न्यूज़ संवाददाता ने तुंरत सरपंच प्रतिनिधि व सुसाटी मेनेजर भंवरलाल को फोन कर जानकारी दी भंवरलाल ने तुरंत संज्ञान लेकर वन विभाग टीम धोरीमन्ना  को अवगत करवाया वन विभाग टीम ने मौके पर आकर मादा हिरण को उपचार हेतु धोरीमन्ना ले जाया गया।

22 जनवरी 2024 को कृषि मंडी में अवकाश रहेगा

बाबूराम केनावत धोरीमन्ना @डीपी न्यूज। अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त धोरीमना कृषि मंडी व्यापार संघ ने 22 जनवरी को कृषि मंडी में सामूहिक रूप से अवकाश रखने का निर्णय लिया गया।कृषि मंडी व्यापार संघ सचिव महेंद्र राठी ने बताया कि श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति धोरीमना की ओर से हनुमान जी मंदिर में 22 जनवरी को आयोजित सामूहिक कार्यक्रम के निमंत्रण के बाद कृषि मंडी व्यापार संघ ने अवकाश की घोषणा की।इस दौरान प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति की ओर से गौतम माली, श्याम सुन्दर दर्जी, गोपाल भार्गव, सुरेश पुंगलीया व व्यापार संघ की ओर से राकेश सेठिया जगदीश बेनीवाल बाबूजी मालू सुजान तेंतरवाल राम बेनीवाल पिंटू तेंतरवाल उम्दा राम प्रजापत सांवलाराम देवासी अशोक सत्यनारायण चांडक सवाई गोदारा पुनाराम बेनीवाल दिनेश मालू सहित सभी व्यापारी  उपस्थित रहें।यह जानकारी धनराज शर्मा ने दी

हेमाराम की मदद के लिए गांव आया आगे,इलाज के लिए की आर्थिक सहायता

बाबूराम केनावत  धोरीमन्ना @डीपी न्यूज ।क्षेत्र के ग्राम पंचायत जाभोजी मंदिर में मायलों की बैरी निवासी हेमाराम/खेताराम कमठा मजदूरी करने धोरीमन्ना गये हुए थे वापस आते समय रास्ते में मोटरसाइकिल के आगे बैल आ जाने से ऐक्सिडेंट हो गया था जो पालनपुर भर्ती था हेमाराम बहुत गरीब बेरोजगार परिवार से हैं इलाज के लिए परिवार के पास कुछ नहीं था गांव राम है पुरानी कहावत अनुसार गांव वालों ने हेमाराम की खुब मदद की व आस पास व दुर दराज रहने वाले मेहमानों से भी अपील की तो बहार के मेहमानों भी अपनी नेक कमाई से हेमाराम के लिए खुब मदद की 100 से लगाकर 500 ,1,000, 5,000 , तक भी दानदाताओं ने मदद की जिससे हेमाराम के लिए इलाज चल रहा है हेमाराम के एक बच्ची व दो बच्चे हैं जो छोटे छोटे हैं हेमाराम की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है जो भामाशाहों से मदद मिली वह पालनपुर अस्पताल में पुरी हो गई है हेमाराम के अभी एक ओर ऑपरेशन होने वाला है सभी दान दाताओं से अपील है कि थोड़ी थोड़ी ओर मदद करे  जिससे  हेमाराम के  इलाज के लिए आर्थिक स्थिति बीच में आ सके ।   हेमाराम के सहायता हेतु एकाउंट नंबर औ...