Thursday, January 22, 2026

भायल की अध्यक्षता में पंचायत समिति सभागार में आगामी बजट को लेकर बैठक आयोजित

 सिवाना/मोतीसरा : बुधवार को हमीर सिंह भायल की अध्यक्षता में पंचायत समिति सभागार में आगामी बजट सत्र में विधानसभा क्षेत्र सिवाना को बजट प्रदान करने के सुझावों हेतु सभी जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था। ग्राम पंचायत मोतीसरा सरपंच फतेह सिंह डाबली ने भी ग्राम पंचायत मोतीसरा का मांग पत्र व्यवस्थित रूप से प्रस्तुत किया और 10 मांगें रखी जो बजट सत्र में हो या कटौती प्रस्ताव के समय विधानसभा में ही पूर्ण की जाए। इस दौरान उपखंड अधिकारी सुरेंद्र सिंह खंगारोत, विकास अधिकारी दिनेश सिंह भाटी, और ब्लॉक स्तरीय समस्त अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहे विधायक ने प्रत्येक की बात को गहराई से सुना और होने लायक कामों को स्वीकार किया। इसमें ग्राम पंचायत मोतीसरा के समस्त 10 कामों को विधायक महोदय ने जायज बताया। सरपंच मोतीसरा फतेह सिंह डाबली ने धन्यवाद दिया और विधायक का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया।
 ग्राम पंचायत ग्राम पंचायत मोतीसरा पहुंचकर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर गांव के मोजिज जनों से चर्चा कर संपूर्ण ग्राम पंचायत मोतीसरा की तरफ से भी आभार प्रकट किया। 
 ग्राम अधिकारी संघ अध्यक्ष महेंद्र सिंह पंंवार के नेतृत्व में अधिकांश ग्राम विकास अधिकारी भी उपस्थित रहे। और माननीय विधायक द्वारा पूछने पर नियमानुसार संतोषजनक जवाब प्रदान किया गया।

Tuesday, January 20, 2026

कलेक्टर कुमार यादव राज्य स्तर पर होंगे सम्मानित

बालोतरा (डेस्क न्यूज)

जिला कलेक्टर सुशील कुमार यादव को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा नवंबर 2025 में बालोतरा जिला SIR में राजस्थान में दूसरे स्थान पर रहा जिला कलेक्टर सुशील कुमार ने BLO, सुपरवाइजर और AERO को पंचायत समिति सभागार में सम्मानित किया था यह प्रदर्शन जन जागरूकता और तेज कार्यान्वयन का परिणाम था सुशील कुमार यादव 2016 बैच के IAS अधिकारी हैं और बालोतरा के वर्तमान कलेक्टर हैं ।उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में SIR की महत्ता बताई और टीम को प्रोत्साहित किया उनके नेतृत्व में जिले ने डिजिटलीकरण में अग्रणी भूमिका निभाई अब कलेक्टर सुशील कुमार राज्य स्तर पर सम्मानित होंगे

Sunday, January 18, 2026

ग्रामीणों ने किया विधायक भायल का अभिनंदन

 
मोतीसरा: मुख्यमंत्री जल स्वाबलंबन योजना में मोतीसरा क्षेत्र में विभिन्न विभागों के माध्यम से करवाए गए विकास कार्यों एवं वर्तमान ग्राम पंचायत मोतीसरा में बड़ी परियोजना कार्य एमजेएसए के तहत चारों गांवों मोतीसरा रोजियो की ढाणी जूनाखेड़ा डाबली में स्वीकृत करवाने पर ग्राम पंचायत वासियों ने अभिनंदन समारोह रविवार के दिन रखा गया । ग्रामीणों ने विधायक हमीर सिंह भायल का ढोल और पुष्प वर्षा से गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि भायल की अध्यक्षता में हुआ । स्वागत भाषण प्रशासक फतेह सिंह डाबली द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान हमीर सिंह भायल ने समस्त ग्रामीणों की प्रशंसा की गई और कहा कि ऐसे ही भाईचारा और एकता बनाए रखे। हमीर सिंह भायल ने अपने उद्बोधन में कहा कि राज्य और केंद्र सरकार हमेशा आमजन के लिए सेवा में तैयार है। भायल ने बीच बीच में अपने उद्बोधन में ठहाके से ग्रामीणों को हंसने को मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में माताओं बहनों सहित एक हजार से अधिक ग्रामीण उपस्थित रहे। विधायक भायल ने ग्रामीणों को जन कल्याणकारी योजना व स्वच्छता के बारे बल दिया गया और नाले गड्ढे उपयोग के बारे में भी अवगत करवाया। सीबीईईओ हनुमान राम चौधरी,नायब तहसीलदार नीलम कंवर, पीईईओ रामलाल पंवार,धारणा सरपंच वगतावर सिंह,कोजराज सिंह,पूर्व पंचायत समिति सदस्य विजय सिंह राखी सहित अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की।
यह रहे मौजूद : अभिनंदन समारोह में ,पूर्व सरपंच शैतान सिंह डाबली,गणपत सिंह सिसोदिया उपसरपंच प्रतिनिधि जोधाराम तरक,वार्ड पंच पूनमाराम पांचल, कनिष्ठ सहायक रूपाराम विरास,सुरक्षा गार्ड जबरा राम,ईमित्र धारक निर्मल कुमार पूर्व सरपंच गिरधारी राम सोलंकी,भागराम भील,चेलाराम, हुकुम सिंह डाबली,वार्ड जोधाराम चौधरी 
चेलाराम भोड़,भभूतसिंह,मूलसिंह रोजियो की ढाणी
बग़दाराम देवासी,किशनाराम देवासी, रघुनाथ राम देवासी जूनाखेड़ा
किशना राम देवासी जूनाखेड़ा 
चेला राम गर्ग सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे । उद्घाटन एवं मंच संचालन ग्राम विकास अधिकारी नरपत सिंह देवड़ा ने किया।

Wednesday, January 7, 2026

पुलिस जवानों को किया सम्मानित।

पुलिस अधीक्षक ने किया “कॉन्स्टेबल ऑफ द मंथ का सम्मान।

बालोतरा : पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा  रमेश आईपीएस ने बताया कि* जिले में बालोतरा पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण, मादक पदार्थ तस्करी, साइबर अपराध एवं संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध की गई निरंतर, प्रभावी एवं साहसिक कार्यवाहियों में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले कुल 08 पुलिस कांस्टेबल  मोहनलाल, धर्मेन्द्रसिंह, सुखदेव, देवाराम, रेंवतसिंह, कालूराम, शेम्भूराम एवं मिश्रेखां को “कॉन्स्टेबल ऑफ द मंथ” प्रमाण प़त्र देकर सम्मानित किया गया।




Sunday, January 4, 2026

रायपुर ब्लॉक पत्रकार संघ का नववर्ष स्नेह मिलन समारोह संपन्न



पत्रकार समाज का दर्पण और लोकतंत्र का चौथा स्तंभ : बर पुलिस थानाधिकारी पन्नालाल 

रायपुर मारवाड़ । रविवार को बर कस्बे के पाली रोड़ स्थित रायपुर ब्लॉक पत्रकार संघ द्वारा नववर्ष के अवसर पर स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया । 
इस मौके पर स्नेह मिलन समारोह में जिला ब्यावर पत्रकार संघ अध्यक्ष किशन नटराज, उपाध्यक्ष गोविंद शर्मा, जैतारण ब्लॉक पत्रकार संघ अध्यक्ष शंकरलाल पन्नू सहित अतिथियों का कुमकुम तिलक लगाकर और माला व साफा पहनाकर स्वागत किया ।
कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष किशन नटराज एवं रायपुर ब्लॉक अध्यक्ष बलवीर जलवानियां के नेतृत्व में हुआ । समारोह में जिलाध्यक्ष किशन नटराज ने पत्रकारों के हितों पर प्रकाश डालते हुएं कहा कि पत्रकारों को सच और ईमानदारी के साथ मीडिया क्षेत्र में कार्य करना चाहिए तथा संगठन की एकजुटता बनाए रखनी चाहिए। मुख्य अतिथि बर थाना अधिकारी पन्नालाल ने कहा कि पत्रकारों को संगठित रहकर निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने पत्रकारों की भूमिका को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने पत्रकारों को समाज का दर्पण बताते हुएं कहा कि पत्रकार समाज में जागरूकता लाने, सच्चाई उजागर करने और राष्ट्रहित में कार्य करने में अहम भूमिका निभाते हैं। बर ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच धर्मेश रिणवा ने कहा कि पत्रकार समाज को सच्चाई से रूबरू कराने और जन-जागरण का कार्य करते हैं। वहीं बर व्यापार मंडल अध्यक्ष बाबूलाल गुर्जर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम पत्रकारों के समर्पण को सम्मान देने और आपसी संवाद बढ़ाने का सशक्त माध्यम होते हैं। एडवोकेट अनुराग रिणवा एवं एडवोकेट श्याम सिंगाड़िया जैतारण ने कहा कि पत्रकार समाज की आवाज़ होते हैं, जो जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में भी जनता तक सच्ची जानकारी पहुंचाते हैं। उनके कार्य का सम्मान किया जाना चाहिए। जैतारण ब्लॉक अध्यक्ष शंकरलाल पन्नू ने कहा कि पत्रकार केवल खबरें नहीं देते, बल्कि समाज की दिशा तय करते हैं, इसलिए निष्पक्ष व सटीक पत्रकारिता आज की आवश्यकता है। इस मौके पर बर पुलिस थानाधिकारी पन्नालाल,बर व्यापार मंडल अध्यक्ष बाबूलाल गुर्जर,बर पुर्व सरपंच धर्मेश रिणवा, एडवोकेट अनुराग रिणवा, समाजसेवी हनुवंत बागड़ी, समाजसेवी रामेश्वर सैनी, एडवोकेट श्याम सिंगाड़िया, प्रदीप आचार्य गिरी, राजूलाल बागड़ी, जिला पत्रकार संघ जिला उपाध्यक्ष गोविंद शर्मा, अनिल सिखवाल, जैतारण ब्लॉक अध्यक्ष शंकर लाल पन्नू, वरिष्ठ पत्रकार मनोहर सोलंकी, चम्पा लाल रेगर, खेमराज पंवार, जादुगर रामगोपाल टांक, रमेश तंवर,श्रवण चौधरी, रायपुर ब्लॉक पत्रकार संघ के रणजीत चौहान,आत्मा राम सैनी, पुर्व अध्यक्ष श्याम सैनी, मोहनलाल रेगर,शीतल प्रजापत, राजूदास वैष्णव, चिमन सिंह राजपुरोहित,दीपक राठौड़, गुरु देव सिंह चौहान, दादा सिंह, जयराम सिंगाड़िया, जीवराज नायक, जगदीश माली,मोमिन रहमान , मुकेश नायक, रजत टांक,नेमदास वैष्णव, वक्ता राम चौहान, गोपाल सिंह राजपुरोहित, सहित अन्य मौजूद रहे ।

जादूगर रामगोपाल टाक का जादुई करिश्मा 

समारोह के दौरान जादूगर रामगोपाल टाक ने कई तरह के जादू का प्रदर्शन किया । जिससे कार्यक्रम में उपस्थित सभी पत्रकार और अतिथियों को हंसा कर गदगद कर दिया ।

महासंघ जिला शाखा ब्यावर की बैठक आयोजित


 ब्यावर : अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ जिला शाखा ब्यावर की बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष जवरीलाल प्रजापत की अध्यक्षता में पटवार विश्रांति भवन ब्यावर में किया गया।। बैठक में सर्वसम्मति से निम्न बिंदुओं पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किए गए। 
1 - महासंघ द्वारा 12 जनवरी 2026 को राजधानी जयपुर में आयोजित की जाने वाली महारैली की पूर्व तैयारों पर चर्चा कर घटक दलों को जिम्मेदारी दी गई। 
2 - राजस्थान पटवार संघ जिला शाखा ब्यावर द्वारा प्रस्ताव पारित रखा गया कि पटवार संघ द्वारा तहसीलदार पद पर मंत्रालयी कर्मचारियों की हो रही है पदोन्नति को कोटा निर्धारण करवाने हेतु लंबे समय से प्रयास किया जा रहे हैं लेकिन उक्त मांग को लेकर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है इसके संदर्भ में प्रस्ताव लिया गया कि अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त महासंघ के मांग पत्र में उक्त मांग को शामिल करते हुए की जाएगी। 
 3 - महासंघ के प्रत्येक घटक दल के प्रतिनिधियों को उक्त महारैली में शत-प्रतिशत उपस्थिति देने का प्रस्ताव पारित किया गया।             
 आज बैठक में राजस्थान पंचायत राज माध्यमिक शिक्षक संघ ब्यावर के जिला सभाध्यक्ष बदाराम अणकिय, जिला मंत्री अर्जुन कुमावत, पूर्ण कुमार लोहार, राजस्थान पटवार संघ जिला अध्यक्ष मूलाराम भाटी, सुनील डेटानी कानूनगो संघ ब्यावर, ग्राम विकास अधिकारी संघ रायपुर नरेंद्र कटारिया, अजीत सिंह चौधरी कोषाध्यक्ष पटवार संघ, अभिषेक मीणा पटवारी , सुरेश जेवलिया संयोजक जवाजा आदि उपस्थित रहे।

Friday, January 2, 2026

बारिश और सर्द हवाओं से जन जीवन प्रभावित,सर्दी बढ़ी

मोतीसरा : आस पास क्षेत्र में मावठ और सर्द हवाओं से बढ़ी सर्दी,बारिश और धुंध कोहरे से जनजीवन हुआ प्रभावित, तापमान में हुई गिरावट। आमजन घरों में दुबके रहे देर तक चूल्हों और आग के पास बैठते नजर आए। सर्दी से आमजन में दिनचर्या में हुआ बदलाव।