Tuesday, December 23, 2025

मोतीसरा में सुशासन पखवाड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन,भायल रहे मुख्य अतिथि


मोतीसरा(सिवाना)
राजस्थान सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे सुशासन पखवाड़ा के तहत मंगलवार को मोतीसरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हमीरसिंह भायल,
कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीशसिंह राजपुरोहित ने की, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुई। अपने संबोधन में विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि सुशासन पखवाड़ा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित समाधान के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और योजनाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। अंत में सभी से सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने और विकास कार्यों में सहयोग करने का आह्वान किया गया। सुशासन पखवाड़ा कार्यक्रम ने मोतीसरा ग्राम पंचायत में प्रशासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत करते हुए विकास की नई दिशा दिखाई। विधायक भायल ने महिलाओं से संवाद करते समय ठहाके भी लगाए जिससे पंडाल तालियों से  गूंज उठा। पीएम किसान किस्त राशि की बढ़ोत्तरी,मुआवजा सहित विधायक भायल ने जानकारी देकर कहा कि मोदी और शर्मा सरकार हमेशा आमजन के साथ खड़ी है। कार्यक्रम का संचालन ग्राम विकास अधिकारी नरपतसिंह देवड़ा ने किया। 

यह रहे उपस्थित :- 
कार्यक्रम में रथ प्रभारी गणेशाराम चौधरी, सहायक प्रभारी प्रवीण कुमार, विकास अधिकारी दिनेशसिंह भाटी, मंचासीन अतिथि रोबिनसिंह महिलावास, समाजसेवी जोगभारती, पूर्व सरपंच गिरधारीलाल चौधरी, सरपंच फतेहसिंह डाबली, उप सरपंच जोधाराम चौधरी, पीईईओ रामलाल पंवार, शिक्षाविद व पंचायत सदस्य पूनमाराम मेघवाल, रणछोड़राम भोड, चेलाराम भोड़, पूर्व सरपंच पोलाराम चौधरी, पूर्व सरपंच भगाराम भील, पूर्व सरपंच शैतानसिंह डाबली, हुकमसिंह डाबली, ई मित्र धारक निर्मल कुमार, 
कनिष्ठ सहायक रूपाराम, सुरक्षागार्ड जबराराम, सरदाराराम देवासी, वार्ड पंच हीराराम देवासी, सहित पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामवासी, महिला-पुरुष एवं सैकडो युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Sunday, December 21, 2025

राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन।


 सिवाना.रविवार के दिन सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायालय, सिवाना में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के तत्वाधान में एवं अध्यक्ष व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोतरा के दिशा-निर्देशन में तालुका विधिक सेवा समिति, सिवाना के अध्यक्ष दिग्विजय देथा, आर.जे.एस. की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें लोक अदालत सदस्य अधिवक्ता खीमाराम आकबल, रमेश टॉक एजीएम, अकरम मंसूरी, मुख्य प्रबंधक एस.बी.आई. आर.बी.ओ. जालोर, मुख्य प्रबंधक अनिल कुमार शर्मा व लोकेश कुमार शर्मा एसबीआई एसीबी सिवाना, अनुपम एस.बी.आई. मोकलसर, हनुमान सहाय मीणा, एसबीआई पादरू, भैरूसिंह एसबीआई मुख्य शाखा सिवाना, रामस्वरूप मीणा आर.एम.जी.बी. सिवाना, रविश मितल आरएमजीबी समदड़ी, अतेन्द्र मीणा आरएमजीबी मजल, पृथ्वीसिंह व बसंत कुमार रतनू बालोतरा भूमि विकास बैंक सिवाना, गजेसिंह भाटी, अध्यक्ष, बार एसोसिएशन, सिवाना, उमसिंह राठौड़, पूनमचंद रावदेव, किशोरीलाल सोनी, लादाराम परमार, जयप्रकाश रामदेव, कैलाशपुरी गौस्वामी, नाथुराम काठाड़ी, दिनेश कच्छवाह, भरत गहलोत, ईमरान खान, गणपतसिंह, गौतमसिंह, खुशवंसिंह, हीराचन्द सुथार, विकम जैन, मदनलाल जोगसन भंवरलाल विश्नोई, ए.पी.ओ. जितेन्द्रसिंह शेखावत, न्यायालय कर्मचारीगण सुरेश राजपुरोहित, श्रवण सिंह व फरीद खान, प्रकाश सुथार व अन्य कर्मचारीगण, पुलिस थाना सिवाना से रतनलाल, समदड़ी से पवन कुमार एवं विद्युत विभाग सिवाना से देवाराम, सुरेश लखारा तथा समदडी से अश्विनी कुमार एआरओ, जेईएन पादरू से राजेश मीणा, एसडीओ कोर्ट सिवाना के रीडर स्वरूपसिंह राजपुरोहित उपस्थित रहें। लोक अदालत में प्रिलिटीगेशन के बैंक से 1170, बिजली विभाग से 15, दाण्डिक शमनीय प्रकरण 210, धारा 138 एन.आई. एक्ट. के 270, सिविल प्रकृति के 15 एवं भरण-पोषण के 35 प्रकरण रखे गये, जिसमें से बैंक के 37 व बिजली विभाग के 15 प्रिलिटीगेशन प्रकरण निस्तारित हुए, जिसमें बैंक की 55,31,100/- रुपये एवं बिजली विभाग के 2,65,000/- रुपये की अवॉर्ड राशि जारी की गयी तथा 138 एन.आई. एक्ट के 37 प्रकरण निस्तारित हुए जिसमें रूपये 47,57,997/- की अवॉर्ड राशि जारी की गयी व 49 दाण्डिक शमनीय के एवं भरण-पोषण के 2 प्रकरण निस्तारित किए गए। उपर्युक्त सभी प्रकरणों में कुल रूपये 10,554,0987/- का अवॉर्ड जारी किया गया।

Monday, December 15, 2025

नई चेतना 4.0 के तहत राष्ट्रीय समानता जेंडर अभियान आयोजित।


सिवाना. क्षेत्र के मवड़ी   राजीविका कलस्टर  मातृशक्ति राजीविका की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी ने शिरकत की, कार्यक्रम की अध्यक्षता शैतान सिंह डाबली पूर्व सरपंच ने मां भवानी को दीप प्रज्वलित कर शुरू किया । राजीविका प्रार्थना का गायन किया गया। इस अवसर पर शैतान सिंह डाबली ने राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे महिला सशक्तिकरण हेतु अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि महिला आत्मनिर्भर बन कर अब आगे बढ़ रही है। राजीविका महिलाओं को अपने घर के उत्पाद मार्केट में बेचकर मुनाफा कमा सकते है। देशी उत्पाद बनकर महिला अपनी पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बन सकती है। वही पुलिस थाने से ओम प्रकाश मीना ने बताया कि महिलाओं के लिए सुरक्षा हेतु पुलिस सदा तत्पर है। वही सुरक्षा सखि बनाए जाने की बात की। सामाजिक जीवन में अपनो से मेल मिलाप रखे,महिलाओं उत्पीड़न होने पर तुरंत नजदीकी थाना या सुरक्षा सखि से संपर्क करे ।  कृषि उपकरण में  महिलाओं अपनी खेती राजीविका ट्रैक्टर से भी किफायती दाम में कर सकती है। साथ ही सिवाना ब्लॉक परियोजना अधिकारी दयाराम मीणा ने  सभी मेहमानों को मोमेंटो देकर आभार जताया। इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता,दौड़ प्रतियोगिता,रस्सा कस्सी कार्यक्रम भी आयोजित हुए। द्वारकाधीश सीएलएफ प्रथम आने पर पुरस्कृत भी किया गया। सभी राजीविका परिवार महिलाएं मौजूद रही।

Saturday, December 6, 2025

प्यारी कुमारी को डॉ. भीमराव अंबेडकर लिगेसी अवार्ड से सम्मानित



समुदाय के बीच नेतृत्व क्षमता से सामाजिक परिवर्तन व महिला सशक्तिकरण के लिये दिया सम्मान

राजसमन्द : जिले के भीम देवगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मण्डावर की सरपंच (प्रशासक) प्यारी कुमारी चौहान को डॉ भीमराव अंबेडकर के महानिर्वाण दिवस पर प्रतिष्ठित 'डॉ. भीमराव अंबेडकर लिगेसी अवार्ड 2025' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समुदाय के बीच किए गए अद्वितीय योगदान, उत्कृष्ट नेतृत्व, सामाजिक विकास और महिला सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रदान किया गया।
प्यारी कुमारी को डॉ. भीमराव अंबेडकर लिगेसी अवार्ड से सम्मानितत्रेता युग फाउंडेशन की ओर से प्रदान अवार्ड के लिए बताया कि प्यारी कुमारी के समर्पण ने कई लोगों को प्रेरित किया है और समुदाय में आशा का संचार किया है। आपके प्रयास आपके दृढ़ मूल्यों और चरित्र को दर्शाते हैं।
उनके नेतृत्व में मण्डावर ग्राम पंचायत में शिक्षा, स्वच्छता, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और ग्रामीण विकास कार्यों ने नई दिशा प्रदान की है। पारदर्शी प्रशासन और जनता से सतत संवाद को उनकी कार्यशैली की विशेषता माना जाता है।
सम्मान समारोह के दौरान फाउंडेशन के संस्थापक प्रग्यात सिंह और सह-संस्थापक शिवांजलि सिंह ने कहा कि प्यारी कुमारी का कार्य ग्रामीण भारत की महिलाओं के लिए एक प्रेरणादायी उदाहरण है।
सम्मान प्राप्त करते हुए प्यारी कुमारी ने  बताया कि यह सम्मान मेरे गांव के हर नागरिक का है। उन्हीं के सहयोग और विश्वास से मैं जनसेवा में निरंतर आगे बढ़ रही हूँ। मेरा लक्ष्य मण्डावर को विकास के नए आयामों तक पहुँचाना है।
सम्मान मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और ग्रामवासियों ने उन्हें बधाइयाँ प्रेषित की हैं।

Tuesday, December 2, 2025

सिवाना एसडीएम खंगारोत को बेस्ट ईआरओ अवार्ड

सिवाना : सुरेंद्र सिंह खंगारोत SDM सिवाना आपको SIR 2026 में उच्च उपलब्धि और समय पर कार्य संपादित  के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान की तरफ से BEST ERO का अवॉर्ड मिलने पर प्रशासनिक खेमे सहित आमजन में खुशी। उपखंड अधिकारी को बधाई देने वालो तांता।