Skip to main content

Posts

Showing posts from October, 2023

जनता चाहेगी तो मैं निर्दलीय चुनाव लड़ूंगा : गंगासिंह काठाड़ी

बोले : सिवाना की जनता चाहती हैं कि मैं किसी दल से नही बल्कि निर्दलीय चुनाव लड़ूं नवम्बर के पहले सप्ताह में हो सकती हैं क्षत्रिय समाज की महापंचायत, उसमें लेंगे फैसला सिवाना/डीपी न्यूज़ सिवाना विधानसभा में भाजपा के अंदर बगावत के स्वर मुखर हो रहे हैं। वर्तमान प्रत्याशी हमीरसिंह भायल से सिवाना कि जनता नाराज हैं, वही भाजपा के नेताओं में भी आक्रोश हैं। सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी के अनुसार भायल के खिलाफ नवंबर के पहले सप्ताह में क्षत्रिय समाज कि महापंचायत आयोजित हो सकती हैं जिसमे राजपूत समाज के सभी वर्गो को बुलाकर सर्व समाज के साथ बैठकर कोई बडा फैसला लेने कि संभावना नजर आ रही हैं। इसलिए इस वक्त समाज के लोग भायल के साथ प्रचार मे जाने से साफ मना कर रहे हैं क्योंकि इनके समाज के लोग भी बोल रहे है कि एक ही व्यक्ति अकेला समाज का ठेकेदार बनकर एकाधिकार बनाकर बैठ जाए ऐसा कभी संभव नही है, सभी को समान अवसर मिलना चाहिए ।  वहीं विधायक भायल के अस्सिटेंट कोजराज सिंह से उन्ही के समाज के लोग नाराज हैं, पिछली बार भी जनता ने वोट इस सर्त पर दिए थे कि इनको साथ नही रखोगे लेकिन वर्तमान ने जनता कि ए...

पीएचडी के खती की राजकीय सेवा पूर्ण*

जलदाय विभाग पचपदरा के अधीनस्थ कार्यरत पंप चालक मूलाराम खती का सेवानिवृत्ति समारोह बिठूजा में आयोजित हुआ।रणजीत आश्रम बालोतरा के महन्त श्री अमृत राम के सानिध्य में आयोजित हुआ।कार्यक्रम में पंप चालक मूलाराम खती व दम्पति को महंत जी ने आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर जलदाय विभाग पचपदरा की कनिष्ठ अभियंता राजेंद्र प्रसाद मीणा एवं सुरेंद्र कुमार ने पंप चालक मूलाराम का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया।कार्यक्रम में पुरस्कृत शिक्षक फोरम बालोतरा बाड़मेर के जिलाध्यक्ष सालगराम परिहार ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गडरा रोड के रमेश कुमार खती, आसाराम महेश्वरी,सेवा निवृत इंजीनियर वी आर वेंकट,सरपंच प्रतिनिधि धर्माराम,कोऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी के डायरेक्टर बाबूलाल नामा ने श्री मूलाराम जी का साफा और माला पहनाकर स्वागत करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएऐं दी।पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बालोतरा भंवर लाल भाटी, दीपक बरवड़ जिलाध्यक्ष बसपा,उपसरपंच भीमेश नामा,कृषि विभाग के अधिकारी दूदाराम बारूपाल,पंचायत समिति सदस्य तगाराम बारूपाल,व्यवसाय गुमनाराम गोदारा,आरएमपी के ...