ब्यावर : अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ जिला शाखा ब्यावर की बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष जवरीलाल प्रजापत की अध्यक्षता में पटवार विश्रांति भवन ब्यावर में किया गया।। बैठक में सर्वसम्मति से निम्न बिंदुओं पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किए गए। 1 - महासंघ द्वारा 12 जनवरी 2026 को राजधानी जयपुर में आयोजित की जाने वाली महारैली की पूर्व तैयारों पर चर्चा कर घटक दलों को जिम्मेदारी दी गई। 2 - राजस्थान पटवार संघ जिला शाखा ब्यावर द्वारा प्रस्ताव पारित रखा गया कि पटवार संघ द्वारा तहसीलदार पद पर मंत्रालयी कर्मचारियों की हो रही है पदोन्नति को कोटा निर्धारण करवाने हेतु लंबे समय से प्रयास किया जा रहे हैं लेकिन उक्त मांग को लेकर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है इसके संदर्भ में प्रस्ताव लिया गया कि अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त महासंघ के मांग पत्र में उक्त मांग को शामिल करते हुए की जाएगी। 3 - महासंघ के प्रत्येक घटक दल के प्रतिनिधियों को उक्त महारैली में शत-प्रतिशत उपस्थिति देने का प्रस्ताव पारित किया गया। आज...
डीपी न्यूज मीडिया (ऑनलाइन समाचार) हम अपराध, दुर्घटना, शिक्षा, संस्कृति और विरासत की खबरें प्रदान करते हैं। हमारे पास समाचार पोर्टल एक मंच है, जो मुख्य रूप से वेब-आधारित है, जो चयनित प्रामाणिक स्रोतों से तथ्य एकत्र करता है। यह विशिष्ट व्यक्तियों को लक्षित करता है और उनके दृष्टिकोण में सहायता के लिए विश्वसनीय और वैध जानकारी प्रदान करके ग्राहकों को प्राप्त करने का काम करता है