Skip to main content

जिला कलक्टर यादव ने किया सब सेंटर और सीएचसी का औचक निरीक्षण


बालोतरा@डीपी न्यूज मीडिया। जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव गुरुवार को सिणधरी दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने सिणधरी चारणान और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिणधरी का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण दौरान जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने स्वास्थ्य सेवाओं में आवश्यक सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सिणधरी चारणान स्थित सब सेंटर के निरीक्षण दौरान एनीमिया का वार्षिक रजिस्टर, ओपीडी रजिस्टर, आरसीएच रजिस्टर का अवलोकन करते हुए सभी रजिस्टरों को व्यवस्थित संधारित करने तथा गर्भवती महिलाओं का शत प्रतिशत टीकाकरण करने के निर्देश दिए।इसी क्रम में जिला कलक्टर यादव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिणधरी का औचक निरीक्षण करते हुए अनुपयोगी सामग्री को कमेटी बनाकर 15 दिवस के भीतर निस्तारण कर कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्होंने अस्पताल में पर्याप्त रोशनी हेतु सुव्यवस्थित विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश दिये। 
जिला कलक्टर ने पूर्व में दिये गये निर्देशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिणधरी में ओपीडी कि अधिकता को देखते हुए एक अतिरिक्त ओपीडी पर्ची व डीडीसी काउन्टर खोलने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रतिदिन साफ सफाई करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने आवश्यक छोटे मोटे रिपेयरिंग का कार्य स्थानीय स्तर पर समय से पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सेक्टर में साप्ताहिक निरीक्षण कर कार्यवाही से अवगत करवाने के निर्देश दिये। मौसमी बीमारियों को देखते हुए सभी प्रकार की दवाईयो की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Comments

Popular posts from this blog

मोतीसरा में सुशासन पखवाड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन,भायल रहे मुख्य अतिथि

मोतीसरा(सिवाना) राजस्थान सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे सुशासन पखवाड़ा के तहत मंगलवार को मोतीसरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हमीरसिंह भायल, कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीशसिंह राजपुरोहित ने की, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुई। अपने संबोधन में विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि सुशासन पखवाड़ा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित समाधान के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और योजनाओं से जुड़ी...

पूर्व पंचायत समिति सदस्य हेमाराम मेघवाल का निधन

मेघवाल समाज सहित क्षेत्र में शोक की लहर सिवाना : मोतीसरा निवासी पुर्व पंचायत समिति सदस्य एवं समाजसेवी हेमाराम मेघवाल का मंगलवार देर रात पैतृक निवास मोतीसरा में निधन हो गया। वे विगत चार माह से अस्वस्थ थे। अंतिम संस्कार आज सार्वजनिक श्मशान घाट मोतीसरा में किया । शव यात्रा में परिजनों सहित सैकड़ों लोग शरिक हुए।  फाइल photo   2005 में खंडप-मोतीसरा से निर्वाचित हुए थे :: हेमाराम मेघवाल सिवाना पंचायत समिति के तत्कालीन वार्ड संख्या 15 (खंडप-मोतीसरा) से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बनकर भारी मतों से निर्वाचित हुए थे। वे विधायक टीकमचंद कांत के मनोनीत सलाहकार और सिवाना भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। साथ ही वे क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों व जनहीत में हमेशा सक्रिय रहते थे।

ग्राम रथ का हुआ जोरदार स्वागत,आमजन ने जानी योजनाएं

निर्मल कुमार...... मोतीसरा .सरकार की हर गांव में आमजन तक योजनाओं की पहुंच को लेकर शुक्रवार के दिन मोतीसरा ग्राम पंचायत ग्राम रथ पहुंचा। रथ यात्रा मोतीसरा पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा ढोल नगाड़े द्वारा स्वागत किया गया। साथ ही देशी अंदाज और गायन शैली से भी जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन को जागरूक किया। आमजन ने प्रदेश सरकार का भी इस रथ की प्रशंसा की और कहा कि यह जागरूकता आमजन के लिए वरदान साबित हो रही है। कार्यक्रम के दौरान सभी का साफ़ा और माला से बहुमान भी किया गया। मंच संचालन ग्राम विकास अधिकारी नरपत सिंह देवड़ा ने किया। इस दौरान अतिरिक्त विकास अधिकारी चंपालाल देवड़ा, रेंजर भोमाराम लवा, कृषि पर्यवेक्षक गोपाराम, सुरज्ञान,प्रशासक फतेह सिंह डाबली,ग्राम विकास अधिकारी नरपत सिंह देवड़ा, कनिष्क सहायक रूपाराम विराश, पटवारी पवन सिंह मेड़तिया,सुरक्षा गार्ड जबराराम देवड़ा,प्लस ऑपरेटर निर्मल कुमार मेघवाल, पशुधन सहायक धनराज सांगवा,मांगीलाल राजपुरोहित, व्याख्याता गोपीचंद गर्ग, उपसरपंच प्रतिनिधि जोधाराम तरक,पूर्व सरपंच पोलाराम, भगाराम भील, सहित गणमान्य ग्रामीणजन मौजूद रहे।